Mota Hone Ka Tarika | जल्दी वजन बढ़ाने के तरीके और घरेलु उपाय

क्या आप कोई ऐसा Mota Hone Ka Tarika ढूंढ रहे है? जिससे जल्दी वजन बढ़ना शुरू हो जाये। तो इसके लिए एक सरल आयुर्वेदिक उपाय है। जिसकी मदद से अपने खाने की क्षमता को 50% तक बढ़ा सकते है।

Jaldi Mota Hone Ka Tarika | जल्दी वजन बढ़ाने के तरीके और घरेलु उपाय

Mayo Clinic का कहना है की पोषक गुणों से भरपूर High Calorie वाले खाद्यपदार्थ खाने पर वजन तेजी से बढ़ता है। लेकिन अधिकांश पतले लोगो की यही समस्या है की वह ज्यादा खा नहीं पाते।

इस समस्या के समाधान में हमें एक्सरसाइज करनी है और आयुर्वेदिक पाउडर का इस्तेमाल करना है। जो अश्वगंधा, काली मूसली, शतावरी, निम्बू सत्व, विदारीकंद, चित्रक जैसी गुणकारी चीज़ो से बनता है।

मार्किट में ऐसे 1 किलो पाउडर की कीमत 8500 रुपये है, लेकिन हमें इतना ज्यादा नहीं चाहिए। हमारा काम सिर्फ 100 ग्राम पाउडर द्वारा हो जायेगा, जो 900 रुपये तक मिल जाता है।

निचे देखिये, यह Pharma Science Ayurvedic पाउडर है। जिसका 1 महीने तक इस्तेमाल करने पर 3 से 5 किलो तक वजन बढ़ता है।

अमेज़न पर इसे हजारो ग्राहकों ने ख़रीदा और 500 से ज्यादा लोगो ने मिल कर 86% पॉजिटिव रिव्यु दिए है। मैंने खुद इस पाउडर द्वारा 3 महीने में अपना 10 किलो तक वजन बढ़ाया है।

ध्यान दीजिये : इस तरह आपकी भूख न लगने की समस्या ख़तम हो जाएगी। फिर बस पोषण गुणों से भरपूर खाद्यपदार्थ को ज्यादा मात्रा में खाना है और कुछ बेसिक एक्सरसाइज के साथ बॉडी को परफेक्ट शेप में लाना है।

Mota Hone Ka Tarika (घरेलु उपाय के साथ)

यदि आप संपूर्ण स्वस्थ रूप से मोटा होना चाहते है, तो 3 तरीको पर ध्यान दीजिये।

  • हाई कैलोरी वाला खाना
  • बॉडी बनाने की एक्सरसाइज
  • ज्यादा खाने की दवाई

इसी के साथ 5 वो मुख्य बातें भी जान लीजिये, जिससे आपको बचना है।

  • वजन बढ़ाने के लिए हानिकारक दवाई या स्टेरॉयड का इस्तेमाल नहीं करना।
  • जल्दी मोटा होने के लिए फ़ास्ट फ़ूड या फ्राई फूड्स नहीं खाने चाहिए।
  • शरीर को मोटा होने में समय दीजिये, परिणाम में बहुत जल्दी ना करे।
  • अपनी उन आदतों को सुधारे जिनसे शरीर स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
  • रोजाना ज्यादा पानी पिए और पूरी रात 8 घंटे की गहरी नींद लीजिये।

खुशी की बात : बस आपने इन Weight Gain Tips को समझ लिया तो समझो काम आसान हो गया।

हमारा वजन कैसे बढ़ता है

मोटा होने के लिए या वजन बढ़ाने के लिए सबसे पहले ये प्रक्रिया कैसे होती है वो समझे।

  • हर व्यक्ति की एक Maintenance Calorie होती है।
  • यदि वो इस कैलोरी से ज्यादा खाता है तो वजन बढ़ता है।
  • वही मैंटेनेंस कैलोरी से कम खाये तो वजन घटने लगता है।

यानी मान लीजिये मेरी पुरे दिन की Maintenance Calorie 2500 है। तो अब मुझे रोजाना 200 से 400 कैलोरी तक एक्स्ट्रा खाना होगा, जिससे में अपना वजन बढ़ा पाउ।

तो कुल मिला कर सारा खेल ज्यादा खाने का ही है। जिसके लिए हमें खाने की क्षमता बढ़ाते हुए Healthy Foods खाने होंगे। अब क्षमता बढ़ाने में एक्सरसाइज और कुछ दवाइयां काम आती है।

एक्सरसाइज में बेसिक पुश उप, पुल्ल उप और स्क्वाट करना शुरुआत में सही है। दवाई की बात करे तो 90% Weight Gain Medicine हानिकारक होती है। उपयोग करना चाहो तो सिर्फ 100% शुद्ध आयुर्वेदिक दवाइयों पर भरोसा कर सकते है।

बोनस टिप : में अपनी बात करू तो मोटा होने के लिए फार्मा साइंस ब्रांड का आयुर्वेदिक पाउडर यूज़ करता था। जिससे बिना किसी नुकसान सिर्फ फायदे ही देखने मिलते थे।

हाई कैलोरी वाला खाना खाये

अब सबसे पहले हम सही खाद्यपदार्थ पर ध्यान देंगे। ताकि हमारे लिए मोटा होना या वजन बढ़ाना आसान हो जाये।

(1) मोटा होने के लिए केला खाये

Kela Mota Hone Ka Tarika

ज्यादा कैलोरी पाने के लिए केला सबसे अच्छा खाद्यपदार्थ है। प्रतिदिन आपको मात्र 4 से 6 केलो का सेवन करना है। फिर आप देखे महीने भर में फ़र्क़ नजर आएगा। एक केले द्वारा करीब 110 कैलोरी और 28 ग्राम कार्ब्स मिलते है। यदि 5 केले खा लिए जाये तो 500 तक कैलोरी मिल जाती है।

कैलोरी की मात्रा बढ़ाने के लिए आप दूध के साथ केले खा सकते है। या फिर एक High Protein Smoothie तैयार कर सकते है। जिसके लिए एक मिक्सर जार लेकर उसमे दूध, केले, पीनट बटर और प्रोटीन पाउडर को डाल देना है। फिर सभी चीज़ो को मिक्सर ऑन कर के मिश्रण करते हुए स्मूथी बना लेनी है।

(2) दूध से वजन बढ़ता है

Dudh Se Vajan Badhta Hai

हमारे भारतीय मार्किट में 3 तरह के दूध उपलब्ध है। गाय का दूध, भैंस का दूध और पैकेट वाला दूध। अब शरीर को तेजी से मोटा करना है तो भैंस का दूध पीना चाहिए। क्यों की उसमे प्रोटीन और फैट्स दोनों की मात्र ज्यादा होती है। इसी के साथ दूध से कैल्शियम और विटामिन्स के गुण भी मिल जाते है।

यदि आप दूध में थोड़ी सी हल्दी डाल कर पीते है तो इसके फायदे अधिक बढ़ जाते है। लोग पूछते है दूध कब और कितना पीना चाहिए? तो वेट गेन में सुबह शाम दोनों बार दूध पीना सही है। मात्रा की बात करे तो आप एक वक़्त में 300 से 500 मिली तक दूध पि सकते है।

(3) सोयाबीन से मिलेगा उच्च प्रोटीन

Soyabean Se Milega Protein

में पिछले 2 साल से रोजाना रात को सोयाबीन का पुलाव खाता हु। यह स्वाद में काफी अच्छा लगता है और इससे उच्च प्रोटीन प्राप्त होता है। यदि आप वेजीटेरियन है और वजन बढ़ाने में परेशानी आ रही है। तो मेरी तरह सोयाबीन या सोया चंक्स खाना शुरू कर दीजिये।

ये एक सुपरफूड की तरह है, जो मात्र हमारा वजन नहीं बढ़ाता। बल्कि शरीर को एक बेहतर प्रोटीन देते हुए मजबूत रखने का काम भी करता है। 100 ग्राम पकाये हुए सोयाबीन में 400 कैलोरी, 36 ग्राम प्रोटीन, 30 ग्राम कार्ब्स और 20 ग्राम फैट होता है। यानी इससे हमें सेहत के लिए जरुरी सब मिल जाता है।

(4) काला चना वजन बढ़ाने का उपाय

Kala Chana Mota Hone Ka Upay

काला चना हाई प्रोटीन के साथ एक जबरदस्त खाद्यपदार्थ है। साथ ही यह कीमत में बहुत ज्यादा महंगा नहीं होता, 1 किलो काला चना 70 रुपये तक मिल जाता है। यदि रोजाना हम 200 ग्राम मात्रा भी उपयोग में ले तो यह 5 दिन तक आराम से चल जाता है। चने को बॉईल कर के खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद है।

इसके लिए रात में थोड़े चनो को साफ़ कर के एक कटोरा पानी में भिगो कर रखना है। फिर सुबह इसे पानी द्वारा साफ़ कर के बॉईल कर देने है। अब 200 ग्राम चने लिए होंगे तो उनको आप दिन के 2-3 हिस्से में बाट कर खा सकते है। यानी पहले 10 बजे खाये, फिर 3 बजे और अंत में रात को सोने से पहले।

(5) पनीर है मोटा होने का तरीका

Paneer Vajan Badhane Ka Upay

जिम या बॉडीबिल्डिंग से जुड़े लोग पनीर को अपनी डाइट में जरूर रखते है। क्यों की पनीर द्वारा High Quality Protein मिलता है और फैट का भी अच्छा स्त्रोत है। पनीर न सिर्फ आपका वजन बढ़ाने में सहायता करता है, बल्कि यह शरीर को हर तरफ से मजबूती प्रदान करता है। जिससे परिणाम में आप देखेंगे की अच्छी बॉडी बन रही होगी।

पनीर को वह जैसा है वैसा ही कच्चा खाया जा सकता है। या आप किसी रेसिपी की मदद से इसे अपने मुख्य आहार में भी ले सकते है। बस इतना याद रखे की पनीर को बहुत ज्यादा फ्राई कर के नहीं खाना। 100 ग्राम पनीर द्वारा करीब 321 कैलोरी और 25 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है।

(6) प्रोटीन के लिए पीनट बटर

Peanut Butter Protein Ke Liye

जिस तरह हम दूध द्वारा बना साधारण बटर खाते है, उसी तरह मूंगफली का भी बटर बनता है। जो प्रोटीन में उच्च और पोषक गुण से लाभकारी होता है। इस बटर को स्मूथी में डाल सकते है या रोटी पर लगा के भी खाया जा सकता है। 2 चम्मच पीनट बटर द्वारा 190 कैलोरी और 9 ग्राम तक बेहतरीन प्रोटीन प्राप्त होता है।

साथ ही इसमें Good Fats का प्रमाण भी अच्छा होता है, जो हृदय के लिए सुरक्षित है। आजकल मार्किट में कही तरह के पीनट बटर मिल रहे है। जिसमे अपने अनुभव से कहु तो पिंटोला ब्रांड का चॉकलेट फ्लेवर पीनट बटर सबसे ज्यादा बेहतर है। इसमें बेहतरीन स्वाद के साथ बटर के सारे गुण मिल जाते है।

(7) चिकन से जल्दी बॉडी बनाये

Chicken Se Jaldi Body Banaye

चिकन ब्रेस्ट में प्रोटीन का प्रमाण ज्यादा और कार्ब्स बिलकुल जीरो होता है। इसीलिए ज्यादातर जिम एक्सरसाइज करने वाले लोग चिकन को अपनी डाइट में लेते है। इसे बॉईल कर के खाया जाये तो बेहतर है, या आप सामान्य तेल मसाले में भी इसे बना सकते है। ताकि चिकन द्वारा मिल रहे पोषक गुण ख़तम ना हो जाये।

यदि आप मोटा होने के साथ शरीर का बेहतर शेप देखना चाहते है, यानी की बॉडी बनानी है? तो रोजाना 30 से 40 मिनट तक एक्सरसाइज करे और एक वक़्त के खाने में चिकन खाये। ऐसा करने पर शरीर की मांसपेशिया मजबूत बनेगी और बॉडी में मास्स मसल्स भी बढ़ेंगे।

(8) मछली से शरीर मोटा करे

Machli Se Sharir Mota Kare

दुनिया में लोग कही प्रकार का मांस खाते है, जिसमे रेड और वाइट मीट सबसे ज्यादा प्रचलित है। लाल मांस एक हद के बाद खाना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जबकि मछली यानी सफ़ेद मांस खाना शरीर के लिए हर तरफ से लाभकारी है। मछली खाने पर उच्च प्रोटीन, विटामिन और ओमेगा-3 मिलता है।

मछली बॉडी बनाने में काफी सहायता करती है। साथ ही इसे खाने पर बाल और त्वचा के स्वास्थ्य में भी लाभ मिलते है। मोटे होने के लिए मछली को सामान्य फ्राई कर के खाना चाहिए। जिसमे अच्छी सेहत के लिए आप चाहे तो ओलिव आयल का इस्तेमाल कर सकते है। तेल द्वारा मछली की सामान्य कैलोरी ज्यादा बढ़ जाएगी।

(9) अंडे खाये और शरीर स्वस्थ रखे

Anda Khaye Aur Body Banaye

बहुत से लोग जानना चाहते है की शरीर मोटा करने के लिए सबसे सस्ता खाद्यपदार्थ कौन सा है? जिसके नुकसान कम और फायदे जबरदस्त हो। तो ऐसा फ़ूड अंडा है, जो अधिकतर स्थानों पर मात्र 6-7 रुपये में मिल जाता है। दिन के 4 बॉईल अंडे खा ले तो ये भी शुरूआती वजन बढ़ाने के लिए अच्छा है।

एक अंडे द्वारा 75 ग्राम कैलोरी, 6.3 ग्राम प्रोटीन, 0.6 ग्राम कार्ब्स और 5.3 ग्राम फैट मिलता है। यह सब मिल कर शरीर स्वास्थ्य को बेहतर रखते है। यदि आप नॉनवेज खाना खाते है तो मोटा होने में अंडो को अपनी डाइट लिस्ट में जरूर लीजिये। अंडे के ज्यादा लाभ चाहिए तो इसे बॉईल कर के खाना बेहतर है।

(10) देसी घी है मोटा होने का उपाय

Desi Ghee Mota Hone Ka Upay

हम रोजाना अपने आहार में घर का बना खाना जरूर खाते है। यदि इसी खाने में 1-2 चम्मच देसी घी डाल दिया जाये तो भोजन की कैलोरी बढ़ जाती है। इस तरह हम एक सामान्य भोजन को भी High Calorie Food में बदल सकते है। मार्किट में कही तरह के घी मिलते है। जिसमे स्वास्थ्य के लिए गाय का देसी घी सबसे ज्यादा अच्छा होता है।

देसी घी को आप Jaldi Mota Hone Ka Tarika या आसान घरेलु उपाय कह सकते है। क्यों की पहले के ज़माने में इसी तरीके से घर पर लोग घी बना कर खाते थे और अपने बच्चों को भी देते थे। जिससे प्राकृतिक रूप से ही बच्चे का वजन बढ़ता था। आज भी कही गाँवो में लोग वजन बढ़ाने में अपने बच्चे को घर का बना शुद्ध देसी घी देते है।

(11) मूंग की दाल से वजन बढ़ेगा

Moong Ki Dal Vajan Badhega

ज्यादातर सभी तरह की दाल में पौष्टिक गुणों की भरमार होती है। लेकिन में अपने अनुभव के आधार पर कह सकता हु की मूंग दाल द्वारा सबसे ज्यादा लाभकारी परिणाम मिलता है। मूंग की दाल को गाढ़ा जैसा बना कर खाना है, क्यों की पतली दाल में पोषण गुण ज्यादा नहीं रहते।

आप सिर्फ छिलके वाले मूंग की सब्जी बना कर भी खा सकते है। या सबसे बेहतर है की रात में थोड़े मूंग भिगो कर रख दीजिये। फिर सुबह होने पर उन्हें बॉईल करे और कुछ सलाद के साथ मिश्रित कर के खाये। ऐसा करने पर बॉडी को प्रोटीन, कार्ब्स और फाइबर सब अच्छी मात्रा में मिल जाता है।

(12) आलू पराठा से शरीर मोटा करे

Aalu Paratha Se Sharir Mota Kare

कही नूट्रिशनिस्ट का कहना है की आलू खाने से जल्दी वजन बढ़ता है। क्यों आलू में हाई क्वालिटी कार्ब्स होता है, जो शरीर को मोटा करता है। हम सब आलू की सब्जी और अन्य आलू वाली चीज़े खाते है। लेकिन सबसे ज्यादा अच्छा लाभ आलू के पराठे खाने पर मिलता है। यह पराठे देसी घी में बने हो तो फायदे ज्यादा हो जाते है।

आलू पराठा स्वाद में काफी ज्यादा अच्छा लगता है। स्वादिष्ट होने के कारण इसे ज्यादा मात्रा में खाना भी संभव हो पाता है। अब से जब भी कुछ स्नैक्स या नाश्ता खाने का मन करे तब घर पर ही आलू पराठे बना लीजिये। साथ में थोड़ा सा दही भी खाये, इससे शरीर जल्दी मोटा होता है और मजबूत भी बनता है।

(13) डार्क चॉकलेट में है ज्यादा कैलोरी

Dark Chocolate Me Hai High Calorie

क्या आप जानते है 100 ग्राम की मात्र एक डार्क चॉकलेट खाने पर 3 से 4 रोटी जितनी कैलोरी मिल जाती है। दिन भर में यदि ऐसी 2 चॉकलेट भी खाली तो मतलब हमने एक वक़्त का खाना खा लिया। आपको जल्दी मोटा होना है तो हफ्ते में 3 से 5 बार डार्क चॉकलेट खाये। 100 ग्राम की ऐसी एक चॉकलेट में 500 से ज्यादा कैलोरी होती है।

इसमें कार्ब्स और फैट बहुत ज्यादा होते है, जो बिलकुल पतले शरीर वालो के लिए अच्छा है। अब चॉकलेट खाने में अच्छी ब्रांड का ध्यान जरूर रखे। आपको किसी भी बेकार ब्रांड की चॉकलेट नहीं उठा लेनी, वर्ना फायदे नहीं मिलेंगे। में अपनी बात करू तो ऐसे फायदे मेने अमूल डार्क चॉकलेट द्वारा प्राप्त किये है।

(14) सूखे मेवे वजन बढ़ाने का देसी तरीका

Sukhe Meve Vajan Badhane Ka Desi Tarika

ज्यादातर ड्राई फ्रूट्स प्राइस में महंगे होते है, जिसे हर कोई रोजाना खाने के लिए खरीद नहीं सकता। पर यदि आप खरीद सकते है तो काफी अच्छा है। बादाम, काजू, अखरोट या किशमिश जैसे सूखे मेवे में भरपूर पोषक तत्व होते है। जिससे इन्हे सही मात्रा में खाने पर कुछ ही दिनों में वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

आप सोच रहे होंगे वजन बढ़ाने के लिए कौन से सूखे मेवे खाने चाहिए? तो इसका कोई सीधा जवाब नहीं है। आपको जो सही लगे उसे अपनी डाइट में ले सकते है। वैसे ज्यादातर लोग मोटा होने में बादाम या काजू को खाना पसंद करते है। उसमे भी एक रात पानी में भिगोई हुई बादाम हो तो हेल्थ के लिए बेस्ट है।

(15) चीज़ है मोटा होने में मददगार

Cheese Hai Mota Hone Me Madadgar

आजकल अधिकतर फ़ास्ट फ़ूड या बहार के खाने में चीज़ का विकल्प देखने मिलता है। इसलिए आप जब भी बहार का खाना खाये, कोशिश करे की वो चीज़ वाला हो। या फिर स्वास्थ्य को ध्यान में रखे तो घर पर ही कुछ ऐसा बनाये जिसमे चीज़ का ज्यादा उपयोग होता है। इस तरह आप अच्छी सेहत के साथ वजन बढ़ा पाएंगे।

100 ग्राम के चीज़ में 7 ग्राम प्रोटीन और 10 ग्राम फैट होता है, साथ ही कैलोरी भी अच्छी होती है। यही सब जब शरीर में जाता है तो शरीर को मोटा होने में आसानी रहती है। चीज़ उन लोगो के लिए ज्यादा लाभकारी है जो शरीर से काफी पतले है। आप चीज़ रेसिपी वीडियोस देख कर भी कुछ अच्छा बना सकते है।

मोटा होने के लिए एक्सरसाइज है अच्छा तरीका

यदि आप सिर्फ हाई कैलोरी वाला खाना खा कर शरीर मोटा करते रहेंगे। तो शरीर में चर्बी का प्रमाण बढ़ेगा और बड़ा पेट बहार निकलेगा। क्या आप इस तरह से मोटा होना चाहते है? नहीं ना, तो सही खाद्यपदार्थ के साथ रोजाना एक्सरसाइज करना भी जरुरी है।

जिससे खाया पिया आपके शरीर को अच्छे से लगेगा और बॉडी को एक बेहतर शेप मिलेगा। मोटा होने के लिए आपको कोई बहुत ज्यादा Hard Exercise नहीं करनी। केवल 30-40 मिनट की कुछ सामान्य एक्सरसाइज ही करनी है। जिसे सुबह या शाम के समय अपने घर पर किया जा सकता है।

शुरुआत में Weight Gain के लिए सिर्फ 3 एक्सरसाइज करना ज्यादा फायदेमंद है।

  • Push-Ups – शरीर के ऊपरी हिस्से के लिए।
  • Pull-Ups – संपूर्ण बॉडी को शेप में लाने के लिए।
  • Sqauts – शरीर में पैर या निचले हिस्से के लिए।

नोट : अब इन तीनो एक्सरसाइज को अपने घर पर सरलता से कैसे करना है, वो समझ लीजिये।

(1) Pushups से चेस्ट बनाये

Pushup Exercise

पुशअप करने पर आपके शरीर का ऊपरी हिस्सा मजबूत बनेगा। साथ ही उस हिस्से के Muscle Growth में भी अच्छा विकास देखने मिलेगा।

  • एक सेट में कितने पुशअप – 10 से 20 तक रख सकते है
  • कुल कितने सेट लगाने है – 3 से 5 तक सेट लगा सकते है

शुरुआत में आपको एक सेट में सिर्फ 10 पुशअप ही करने है। इस तरह कुल 3 सेट लगाना बेहतर रहेगा। फिर क्षमता बढ़ने के साथ इनकी मात्रा भी बढ़ाई जा सकती है।

पुशअप करने के लिए सबसे पहले जमीन पर अपने दोनों हाथ फोटो अनुसार रख दीजिये। फिर दोनों पैरो को जोड़ कर पीछे से सपोर्ट बनाये। अब शरीर को धीरे धीरे निचे ले जाने का प्रयास करे। इस तरह कुल 10 बार क्रम जारी रखना है।

(2) Pullups से बॉडी बनाये

Pullup Exercise

पुल्लअप करने पर आपके संपूर्ण शरीर आकार में बेहतर बदलाव नजर आएगा। ये Mota Hona Ka Tarika में बेस्ट एक्सरसाइज है, क्यों की इससे शरीर चौड़ा और बड़ा होने लगता है।

  • एक सेट में कितने पुल्लअप – 5 से 10 तक रख सकते है
  • कुल कितने सेट लगाने है – 3 से 6 तक सेट लगा सकते है

यह एक्सरसाइज करने के लिए पुल्लअप बार की आवश्यकता होती है। लेकिन आप शुरुआत में अपने घर में ही कोई ऐसी जगह देख लीजिये जहा शरीर लटका कर वर्कआउट करना संभव हो।

फिर दोनों हाथो को उस जगह पर रख कर अपने शरीर को फोटो में बताये अनुसार ऊपर उठाये। आगे की प्रक्रिया में शरीर को थोड़ा अधिक उठा कर फिर निचे लाये। इसी क्रम को अपनी क्षमता अनुसार दोहरा सकते है।

(3) Squats से पैर मजबूत करे

Squats Exercise

स्कॉट्स अपने पैर और जांघ के हिस्से को मजबूत बनाने का सबसे आसान तरीका है। शुरुआत में यह आपको थोड़ा मुश्किल लग सकता है। लेकिन कुछ दिन बाद आप इसे आसानी से कर पाओगे।

  • एक सेट में कितने स्कॉट्स – 10 से 20 तक लगा सकते है
  • कुल कितने सेट लगाने है – 3 से 6 तक सेट रख सकते है

इसमें बिलकुल उपरोक्त फोटो की तरह पहली पोजीशन लेनी है। फिर बॉडी को थोड़ी निचे ले जा कर वापस ऊपर ले जाना है। याद रहे इस एक्सरसाइज में उठक बैठक की तरह पूरा बैठ नहीं जाना।

7 दिन का वर्कआउट प्लान

  • सोमवार को सिर्फ पुशअप करने पर ध्यान दीजिये। जिसमे 1 सेट में 10 से 20 तक पुशअप लगा सकते है। अपनी क्षमता अनुसार ऐसे 3 से 5 सेट पुरे करने है।
  • मंगलवार को सिर्फ स्कॉट्स करे, जिससे पैरों की मजबूती बढे। 1 सेट में आप 15 से 20 स्कॉट्स लगा सकते है। इसमें भी क्षमता अनुसार 4 से 6 सेट पुरे करने है।
  • इस तरह पहले 2 से 4 हफ्तों तक सिर्फ पुशअप और स्क्वाट्स पर ही जोर लगाना है। जब बॉडी अंदर से मजबूत महसूस होने लगे तब खुद को पुल्ल उप एक्सरसाइज के लिए तैयार करे।
  • फिर रोजाना पुशअप या स्क्वाट्स के साथ थोड़े बहुत पुल्ल उप भी कर लीजिये। जिसमे पुल्ल उप से एक्सरसाइज की शुरुआत कर सकते है।
  • हफ्ते में रविवार या कोई 1 दिन अपने आराम के लिए जरूर रखे। ताकि उस दिन बॉडी सिर्फ रिलैक्स कर पाए।

ध्यान दीजिये : ये 3 Weight Gain Exercise आपको शुरुआत में जल्दी परिणाम देने में मदद करेगी। फिर आपका शरीर भी मजबूत बन जायेगा। इसके बाद आगे की एक्सरसाइज जिम जा कर करना बेहतर है। जहा आपको एक सही ट्रेनर द्वारा Proper Training मिलेगी।

मोटा होने के लिए कौन सी दवाई लेनी चाहिए

आपको Weight Gain Medicine लेने में कोई जल्दबाजी नहीं करनी और नाही किसी की बातों पर आँख बंद कर के भरोसा करना है। सबसे पहले आप देखे की जो मेडिसिन ले रहे है उसमे सामग्री क्या मिलायी गयी है।

जैसे किसी दवाई में आपको पता भी नहीं ऐसी मेडिसिन और स्टेरॉयड मिलाये है। तो इसे बिलकुल भी मत लीजिये, चाहे वो कितना भी अच्छा परिणाम क्यों न देती हो।

अपने अनुभव से बताऊ तो में आपको सिर्फ 2 वजन बढ़ाने की दवा लेने की सलाह दे सकता हु।

  • संपूर्ण आयुर्वेदिक बनावट वाली दवा
  • उच्च गुणवत्ता का प्रोटीन पाउडर

आयुर्वेदिक दवा पर भरोसा किया जा सकता है, क्यों की इससे किसी भी प्रकार के नुकसान नहीं होते। दूसरी तरफ प्रोटीन पाउडर शरीर में मास्स मसल्स बढ़ाने के लिए जरुरी है।

में कहुगा शुरुआत में सिर्फ मोटा होना है तो 2 आयुर्वेदिक दवाई पर अपने पैसे खर्च कर सकते है। जिससे बिना किसी नुकसान 100% बेहतरीन रिजल्ट मिलता है। यहाँ दोनों दवाई की संपूर्ण जानकारी बताई है।

(1) मोटा होने का आयुर्वेदिक पाउडर

Mota Hone Ka Powder Ayurvedic

दवा की कीमत ₹890 (फ्री डिलीवरी)
आयुर्वेदिक है हा 100% आयुर्वेदिक
ऑनलाइन रेटिंग 4.4/5
परिणाम स्कोर 9.5/10

ऑफर प्राइस में ख़रीदे

यह फार्मा साइंस ब्रांड का एक Ayurvedic Weight Gainer पाउडर है। जिसमे 12 आयुर्वेदिक औषधियों का मिश्रण देखने मिलता है। इसे मात्र 2 ग्राम सेवन में लेने पर हमें तेज भूख लगना शुरू हो जाती है। फिर हम इसी भूख के कारण ज्यादा खाना खा पाते है और प्राकृतिक रूप से वजन बढ़ता है।

पाउडर काम कैसे करता है? यह हमारी सामान्य पाचनक्रिया को तेज कर देता है। जिससे खाना जल्दी पच जाता है और हमें तेज भूख लगती है।

उपयोग कैसे करना है? इसका उपयोग खाने के 1 घंटे बाद करना है। जिसमे थोड़ा सा पानी लीजिये और उसमे 2 ग्राम पाउडर मिश्रित कर के पि जाये।

कब तक वजन बढ़ेगा? नियमित पाउडर लेने पर सिर्फ 1 महीने में 3 से 5 किलो तक वजन बढ़ जायेगा। इसके साथ वर्कआउट भी करते है तो अच्छी बॉडी बन जाएगी।

नुकसान या साइड इफ़ेक्ट क्या है? पाउडर के दो नुकसान है, पहला इसे लेने पर ज्यादा मात्रा में खाया जाता है। यदि हम ज्यादा खाना खा कर सिर्फ बैठे रहे तो शरीर फुला हुआ लगता है। दूसरा पाउडर बंद करने पर खाने की क्षमता फिर से पहले जैसी हो जाती है।

नुकसान से कैसे बचे? दोनों ही नुकसान सामान्य है और इनसे बचा जा सकता है। आपको बस रोजाना थोड़ी एक्सरसाइज करनी है और पाउडर को एकदम से बंद नहीं करना। परिणाम मिलने पर इसे धीरे धीरे लेना कम करे। जैसे दिन में एक बार, फिर दो दिन में एक वक़्त और अंत में हफ्ते में एक बार इस तरह।

(2) मोटा होने की आयुर्वेदिक टेबलेट

Mota Hone Ki Tablet Ayurvedic

टेबलेट का प्राइस ₹290 (फ्री डिलीवरी)
आयुर्वेदिक है हा 100% आयुर्वेदिक
ऑनलाइन रेटिंग 4.0/5
परिणाम स्कोर 9.0/10

ऑफर प्राइस में ख़रीदे

यदि आप मोटा होने का पाउडर खरीदते है तो 100 ग्राम के 900 रुपये देने पड़ेगे, जो हर किसी के लिए संभव नहीं होगा। ऐसे में सिर्फ 200 रुपये खर्च कर के मोटा होने की टेबलेट ले सकते है।

में बात कर रहा हु डॉक्टर बिस्वास ब्रांड की आयुर्वेदिक Good Health Capsule के बारे में। जिसके सेवन द्वारा हजारो ग्राहक अपना वजन बढ़ाने में सफल रहे है। इसे मेडिकल शॉप से 200 रुपये में या ऑनलाइन 300 रुपये में 2 डिब्बे खरीद सकते है।

टेबलेट कैसे काम करती है? यह पाचनक्रिया को बेहतर बनाते हुए खाने की क्षमता में बढ़ावा करती है। जिससे हमारे लिए ज्यादा खाना आसान हो जाता है।

उपयोग का तरीका क्या है? यह कैप्सूल आपको 3 महीने तक लेनी होगी। पहले महीने सुबह शाम खाने के बाद 1 टेबलेट लेनी है। फिर दूसरे महीने के 15 दिन तक रोजाना सिर्फ 1 कैप्सूल खानी है। आगे 15 दिन में 1 दिन छोड़ कर दवाई लेनी है। तीसरे महीने से हफ्ते में सिर्फ 1 कैप्सूल और आगे बंद कर देना है।

मोटा होने में कितना समय लगेगा? 2 से 3 किलो वजन पहले महीने में ही बढ़ जायेगा। फिर 2 महीने में 4 से 6 किलो तक वजन बढ़ सकता है। 3 महीने में 5 से 10 किलो वजन बढ़ने की संभावना रहती है।

टेबलेट के नुकसान क्या है? बस इसे तुरंत बंद नहीं करना। अन्यथा भूख का प्रमाण फिर से कम हो जायेगा और आप ज्यादा खा नहीं पाओगे।

नुकसान से कैसे बचना है? दवाई लेने के शुरूआती हफ्ते में पेट दर्द या कुछ अन्य समस्या होती है। तो दवाई लेना बंद कर दीजिये, ये आपके लिए सही नहीं होगी।

जल्दी मोटा होने के उपाय (3 महीने में वजन बढ़ेगा)

अब तक हमने तीन चीज़ो को समझ लिया। मोटा होने के लिए क्या खाना है, एक्सरसाइज कौन सी करनी है और दवाई कौन सी लेनी है। अब इसी के साथ कुछ घरेलु उपाय भी देख लीजिये, जो आपके वजन बढ़ाने के लक्ष्य को बड़ा आसान बना देते है।

(1) हाई कैलोरी शेक या स्मूथीज पिए

अधिकतर पतले या अंडरवेट लोगो के लिए सब कुछ खाना मुश्किल होता है, पर Liquid Food लेना आसान होता है। इसलिए दिन में एक बार ज्यादा कैलोरी वाला शेक जरूर पीना चाहिए। ये कैसे बनाते है, तो उसके लिए निचे पढ़ लीजिये।

  • शेक के लिए हमें चाहिए दूध, केला, पीनट बटर और प्रोटीन पाउडर।
  • सबसे पहले एक मिक्सर जार लीजिये और उसमे 2 केले को तोड़ कर डाले।
  • फिर 300 से 500 एमएल तक दूध डाले और थोड़ा मिला लीजिये।
  • आगे 2 चम्मच पीनट बटर और 1 स्कूप प्रोटीन पाउडर मिश्रित करे।
  • सब डालने के बाद मिक्सर ऑन कर के 1-2 मिनट तक मिक्सिंग होने दीजिये।

बस इतना करने पर आपका High Protein Shake बन कर तैयार हो जायेगा। इसे रोज पिए और अपना वजन तेजी से बढ़ाये।

(2) दिन में 5 से 8 बार खाना खाये

ज्यादातर लोगो को दिन में 2 से 3 बार खाने की आदत होती है। पर आपको मोटा होना है तो सिर्फ 2-3 बार खाना पूरक नहीं होगा। हर रोज छोटे छोटे आहार में 5 से 8 बार खाने की आदत डाल लीजिये। ऐसा करने पर आपके लिए आहार खाना आसान होगा और उसे पचाना भी।

ज्यादा खाया नहीं जाता तो जैसा की मैंने कहा आप लिक्विड फ़ूड भी शामिल कर लीजिये। शुरुआत ब्रेकफास्ट से करे, जिसमे काले चने या बॉईल अंडे खा सकते है। फिर एक हाई प्रोटीन वाला शेक बना कर पि लीजिये। उसके बाद दोपहर में घर का बना खाये। शाम को रोटी पर पीनट बटर लगा कर खाये या बॉईल अंडे खाना भी सही है।

इसके बाद रात का भोजन करे और रात के अंतिम हिस्से में बादाम या काजू खाना योग्य है। यह मैंने एक सामान्य डाइट प्लान के बारे में बताया है। आपको अपना समय और स्थिति देख कर अपने लिए सही डाइट प्लान बना लेना है। कुल मिला कर आपको छोटे हिस्सों में ज्यादा खाने की कोशिश करनी है।

(3) अपनी ऊर्जा को कम खर्च करे

आपको शायद ही कम ऊर्जा खर्च करते हुए Mota Hone Ka Tarika पता होगा। इसमें हमें बहुत ज्यादा ऊर्जा खर्च होती हो ऐसी एक्टिविटी में कम शामिल होना है। यानी बहुत ज्यादा देर तक क्रिकेट खेलना, फुटबॉल खेलना या दौड़ने जाना ये सब कम करना होगा।

हमें सिर्फ उन्ही एक्टिविटी में अपनी ऊर्जा खर्च करनी है जिसमे ज्यादा गतिविधि ना हो। जैसे आप 30 मिनट की एक्सरसाइज या योगा कर सकते है। पार्क में 20 मिनट तक चलने के लिए जा सकते है। इस तरह ऊर्जा का कम उपयोग करते हुए कैलोरी शरीर में बची रहेगी और वजन बढ़ाने में कामयाबी मिलेगी।

(4) अपना टिफ़िन बॉक्स साथ रखे

अक्सर हम स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या कही बहार जाते है तो साथ में अपना खाना नहीं रखते। पर जिन लोगो को मोटा होना है उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। अपनी High Calorie Meal को हमेशा साथ लेकर चले। फिर जैसे खाने का वक़्त हो या जब समय मिले तब उसे खा लेना चाहिए।

टिफिन में आप चिकन, काले चने, पराठे, पनीर, छोले वगेरा जो सही लगे ले जा सकते है। ऐसा करने पर आपका खाना मिस नहीं होगा और वजन बढ़ता रहेगा। सही खाने के साथ कोशिश ये भी करे की दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पिया जाये। क्यों की वजन बढ़ाना है तो बॉडी को हाइड्रेट रखना जरुरी है।

(5) गहरी नींद लेकर बॉडी बनाये

आप चाहे कितना भी अच्छा खा ले या एक्सरसाइज कर ले। अगर बॉडी को आराम नहीं मिलेगा तो अच्छे परिणाम भी नहीं मिलेंगे। जब आप सारे स्टेप्स अच्छे से कर लेते है तो रात में शरीर को पूरा आराम देना जरुरी है। जिसके लिए कम से कम 8 घंटे की गहरी नींद लीजिये।

रात में जल्दी सोने की कोशिश करे और सुबह जल्दी उठ जाये। ऐसा करने पर बेहतर नींद मिलेगी, मन रिलैक्स रहेगा और साथ ही बॉडी भी बनेगी। अच्छी सेहत चाहते है तो सोने के 30 मिनट पहले मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन से दूर रहे। इससे आपको एक हेल्थी स्लीप मिल सकती है।

वजन न बढ़ने का कारण जानिए

कही बार हम कुछ ऐसा कर रहे होते है जिनके कारण वजन नहीं बढ़ रहा होता। यदि कारण पता चल जाये तो समस्या का समाधान करना आसान हो जाता है। यहाँ कुछ कारण दर्शाये है, जो आपके पतले होने की वजह हो सकती है।

(1) हाई कैलोरी वाला कम खाना

दुनिया के अधिकांश लोगो में वजन न बढ़ने के पीछे यही कारण होता है। जिसमे उन्हें जितनी जरुरत है उतनी कैलोरी से कम खाना खाते है। यानी मान लीजिये आप पतले है और प्रतिदिन 2200 कैलोरी चाहिए। ऐसे में सिर्फ 2000 तक कैलोरी लेते हो तो वजन घटने लगेगा।

इसका उपाय बड़ा आसान है, बस आपको रोजाना ज्यादा कैलोरी वाला खाना शुरू कर देना है। जैसे पनीर, दूध, पीनट बटर, चिकन, मछली, केले जैसी चीज़ो को ज्यादा खाने में लेना है। इससे कुछ ही दिनों में वजन बढ़ने लगेगा और आप स्वस्थ दिखेंगे।

(2) तनाव या टेंशन की स्थिति से

कही बार हमारे जीवन में कुछ ऐसी परिस्थितिया आ जाती है जिसमे हम ज्यादा वक़्त टेंशन में ही बिताते है। दिमाग पर इस तरह टेंशन की स्थिति बनी रहने से कैलोरी का ज्यादा उपयोग होता है। दूसरी तरफ जितनी कैलोरी जाती है उससे हम कम कैलोरी लेते है।

इस प्रक्रिया के चलते कुछ ही दिनों में वजन घटने लगता है। यदि ऐसी ही स्थिति लंबे समय तक बनी रहे तो आप काफी पतले हो सकते हो। इसलिए तनाव या टेंशन को अपने ऊपर बहुत ज्यादा दिनों तक हावी ना होने दीजिये।

(3) बीमारी या दवाइयों के कारण

कुछ लोग ऐसे भी होते है जिन्हे डायबिटीज, थायरॉयड या कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो जाती है। इस बीमारी के चलते शरीर में स्वस्थ वजन कम होता रहता है। इसका सही इलाज ना हो तो कुछ ही महीनो में शरीर पतला दिखने लगता है।

इसके अलावा कुछ दवाइयों के दुष्प्रभाव के कारण भी वजन कम होने की स्थिति देखने मिल सकती है। ऐसे में आपने जिस डॉक्टर की सलाह पर दवाइया ली हो उन्ही से संपर्क कर के अपनी समस्या बतानी चाहिए।

सब करने के बाद भी वजन ना बढे तो क्या करे

बहुत कम लोग होते है जिन्हे सब कुछ सही से करने के बाद भी फायदे नहीं मिलते। तो ऐसे लोगो को सीधा किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर ही आपको चेक कर के बता पाएंगे की कमी क्या है और कैसे सही करनी है।

कही बार हमें कुछ बीमारी के कारण भी वजन बढ़ाने में समस्याए आती है। जैसे आहार में अरुचि, थायराइड सम्बंधित बीमारी या डायबिटीज कारण हो सकता है।

ऐसी स्थिति में आपको कोई भी घरेलु उपाय या Mota Hone Ka Tarika काम नहीं आ सकता। इसलिए बेहतर यही रहेगा की डॉक्टर से बातचीत कर के अपना सही इलाज शुरू किया जाये।

सवाल जवाब (FAQ)

यहाँ मोटे होने एंव वजन बढ़ाने से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण सवालो के जवाब दिए है।

(1) जल्दी मोटे होने के लिए क्या खाएं?

मोटा होने में जल्दी परिणाम चाहिए, तो निचे बताये 10 खाद्यपदार्थ को नियमित खाना चाहिए।

  • केला
  • दूध
  • पनीर
  • अंडे
  • काला चना
  • सोयाबीन
  • चिकन
  • पीनट बटर
  • दाल
  • पराठा

(2) 1 हफ्ते में 10 किलो वजन कैसे बढ़ाएं?

प्राकृतिक रूप से 1 हफ्ते में 10 किलो वजन बढ़ाना संभव नहीं है। 10 किलो वजन के लिए कम से कम डेढ़ से 2 महीनो का समय लग सकता है। जिसके लिए हाई कैलोरी में ज्यादा खाना जरुरी है।

(3) जल्दी मोटा होने के लिए क्या करे?

यदि आप जल्दी मोटा होना चाहते है तो रोजाना ज्यादा मात्रा में सही खुराक लीजिये। इसी के साथ वजन बढ़ाने वाली एक्सरसाइज भी करे।

(4) दुबले पतले शरीर की कमजोरी कैसे दूर करे?

शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए आपको पौष्टिक गुणों से भरपूर आहार खाना होगा और एक्सरसाइज भी करनी होगी।

आशा करता हु Mota Hone Ka Tarika सम्बंधित अच्छी जानकारी दे पाया हु। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।

We will be happy to hear your thoughts

Leave a reply

Mote Hone
Logo