मोटे होने के लिए क्या खाये | जल्दी मोटा होने का डाइट प्लान

क्या आप जल्दी वजन बढ़ाने का अच्छा डाइट प्लान ढूंढ रहे है? या जानना चाहते है की मोटे होने के लिए क्या खाये? तो बिलकुल सही जगह आये है। यहाँ बेहतरीन रिसर्च के आधार पर 20 Best Foods For Weight Gain के बारे में बताया है।

मोटे होने के लिए क्या खाये | जल्दी मोटा होने का डाइट प्लान

आपको जल्दी मोटा होना है? तो 4 तरह के High Calorie Foods अपनी डाइट में शामिल करे।

  • दूध की बनावट
  • दाल और चने
  • ड्राई फ्रूट्स
  • नॉनवेज खाना

यदि आपसे इतनी ज्यादा कैलोरी वाला खाया जाता है तो बहुत बढ़िया है। पर अगर ज्यादा खाया नहीं जाता तो 2 तरीके अपना सकते है।

  1. हाई कैलोरी स्मूथीज पिए
  2. आयुर्वेदिक दवा लीजिये

स्मूथीज यानी एक तरह का लिक्विड आहार, जिसे पीना आसान होता है। दिन में सिर्फ 1 बार ऐसी स्मूथी पि ले तो 400 से 800 तक कैलोरी मिल जाती है।

दूसरी तरफ आयुर्वेदिक पाउडर का विकल्प है, जो 100% सुरक्षित होता है। इस पाउडर की मात्र 1-2 ग्राम मात्रा लेने पर भी खाने की क्षमता बढ़ जाती है। ज्यादा जानकारी के लिए मोटा होने का पाउडर पोस्ट पढ़ सकते है।

Medical News की जानकारी अनुसार वजन बढ़ाने के लिए वो आहार लेना चाहिए। जिसमे प्रोटीन, कार्ब्स और हैल्थी फैट्स की मात्रा ज्यादा हो। जैसे पनीर, साबुत अनाज, सूखे मेवे, आलू, मछली, चिकन और अंडे।

ध्यान दीजिये : यहाँ हर Under Weight व्यक्ति की जरुरत को समझते हुए 20 खाद्य पदार्थ बताये है। साथ ही उन्हें सही डाइट द्वारा कैसे सेवन में लेना है उसकी भी जानकारी दर्शायी है।

मोटे होने के लिए क्या खाये (Weight Gain Diet)

फूड्स लिस्ट देखने से पहले ये समझिये की आपका वजन कैसे बढ़ सकता है? तो वजन बढ़ने की संपूर्ण प्रोसेस कैलोरीज के आधार पर होती है।

मान लीजिये आपका वजन अभी 55 किलो है और आप 24 साल के एक लड़के है। तो Harris-Benedict Formula अनुसार आपको प्रति दिन 2389 कैलोरीज की आवश्यकता होगी।

अब 2389 कैलोरीज से कम खाना खाओगे तो शरीर का वजन कम होगा। वही 2400 से अधिक मात्रा में कैलोरीज लेंगे तो वजन बढ़ेगा।

अपनी Daily Calorie Requirements जानने के लिए MedIndia वेबसाइट पर जाये। एक बॉक्स ओपन होगा वहा अपनी सही डिटेल्स भर दीजिये।

Daily Calorie Requirements 1

इतना करने पर आपके सामने वो कैलोरी आ जाएगी, जिसकी आपको पुरे दिन में आवश्यकता है। अब मोटा होना है तो इससे अधिक मात्रा में ही कैलोरी लेनी होगी।

Daily Calorie Requirements 2

1 महीने में 3 से 5 किलो तक वजन बढ़ाना है, तो रोजाना आपको 300 से 500 कैलोरीज ज्यादा खानी होगी। जिसमे निचे बताये 20 Weight Gain Foods आपकी पूरी सहायता करेंगे।

काला चना केला फल
पनीर आलू
अंडे मछली
चिकन पीनट बटर
देसी घी सभी दाल
दूध ड्राई फ्रूट्स
प्रोटीन बार स्मूथीज
सोयाबीन डार्क चॉकलेट
चीज़ खजूर
चावल मटन

(1) काला चना

Kala Chana Mota Hone Ke Liye

Energy 368 Kcal
Protein 16.85 Gm
Carbohydrate 66.32 Gm
Fat 4.1 Gm
Per 100 Gram

ब्लैक चना प्रोटीन और फाइबर का एक बेहतरीन स्त्रोत है। इसे खाने पर आप सिर्फ शरीर से मोटे नहीं बनोगे, बल्कि बॉडी में मसल्स का प्रमाण भी बढ़ेगा। मोटा होने के लिए दिन में 2 से 3 बार काले चने खाने चाहिए। हर बारी में आप 50 से 70 ग्राम उबले चने ले सकते है।

काले चने कैसे खाते है

  • सबसे आसान तरीका है उबले हुए चने रोजाना खाये।
  • जिसके लिए रात में कुछ चने साफ़ कर के पानी में भिगो देने है।
  • फिर सुबह उसे साफ़ पानी से 2 बार धो लेना है।
  • अब सारे चने बॉईल करने के लिए रख देने है।
  • एक बार बॉईल होने के बाद इसे आप दिन में 2 बार खाये
  • हफ्ते में 1 बार चने की सब्जी बना कर खाना भी अच्छा है।
  • बॉईल चने को टमाटर या बॉईल मुंग के साथ खाना भी सही है।

चना किस समय खाना है

  • इसे सुबह के नाश्ते में खाना बेहतर है।
  • दूसरी बार लंच के 2 घंटे बाद ले सकते है।
  • इसे शाम के वक़्त खाना भी योग्य है।
  • चने को पैक कर के भी ले जा सकते है।

(2) केला फल

Kela Vajan Badhane

Energy 110 Kcal
Protein 1 Gram
Carbohydrate 28 Gram
Fat 0 Gram
One Medium Ripe Banana

अधिकतर मार्किट में 1 किलो केले 30 से 40 रुपये में मिल जाते है। इतने केले आप 2 दिन तक आराम से खा सकते है। हार्वर्ड हेल्थ अनुसार 1 छिले हुए केले में 110 ग्राम कैलोरी, 28 ग्राम कार्ब्स और 3 ग्राम फाइबर होता है। यदि दिन में ऐसे 4 केले भी खा ले तो 400 कैलोरी मिल जाती है। जिससे तेजी से वजन बढ़ाना संभव हो पाता है।

केला खाने के तरीके

  • इसे छिलका निकाल कर खाना सबसे आसान है।
  • आप इसे मिक्स फ्रूट सलाड के साथ भी ले सकते है।
  • दूध के साथ केले की स्मूथी बना कर पि सकते है।

केला कब खाये

  • इसके लिए कोई निश्चित समय नहीं है।
  • दिन में कभी भी केला खाया जा सकता है।

(3) पनीर

Paneer Se Vajan Badhaye

Energy 321 Kcal
Protein 25 Gram
Carbohydrate 3.57 Gram
Fat 24 Gram
100 Gram Portion

रिसर्च से पता चला है की पनीर द्वारा उच्च गुणवत्ता का प्रोटीन मिलता है। जिससे शरीर की मांसपेशिया मजबूत बनती है और शरीर मोटा होता है। आपको जल्दी मोटा होना है तो अपने एक वक़्त के खाने में पनीर की सब्जी को जरूर शामिल करे। यह खाने में बेहद स्वादिस्ट और स्वास्थ्य के लिए गुणकारी होता है।

पनीर कैसे खाये

  • इसे छोटे टुकड़ो में काट कर कच्चा खा सकते है।
  • पनीर का पुलाव या सब्जी बनाना भी बेहतर है।
  • ऑनलाइन वीडियो द्वारा पनीर रेसिपी बना सकते है।

पनीर कौन से समय खाये

  • इसे किसी भी एक वक़्त खाने में ले सकते है।
  • या शाम के वक़्त कच्चा पनीर खाया जा सकता है।

(4) आलू

Aalu Mota Hone Ke Liye

Energy 164 Kcal
Protein 4.5 Gm
Carbohydrate 37 Gm
Fat 0.2 Gm
Per 173 G Potato

बहुत से लोगो को प्रश्न है की मोटे होने के लिए क्या खाये, जो सस्ता और स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो। तो इसमें सब्जियों का राजा आलू सर्वश्रेष्ठ है। आलू में बहुत ही अच्छा कार्ब्स पाया जाता है, जिससे वजन बढ़ाने में आसानी रहती है। आप वीडियोस द्वारा आलू तैयार करने की कही तरह की स्वादिष्ट रेसिपी सिख सकते है।

आलू खाने के तरीके

  • आलू को उबाल कर खाया जा सकता है।
  • सबसे अच्छा है आलू की सब्जी बना लीजिये।
  • आलू को कही तरह की सब्जी में डाल सकते है।

आलू कब खाये

  • आलू घर के कही खानो में होता है।
  • इसलिए इसे दो वक़्त के खाने में लेना है।
  • आलू को नाश्ता रेसिपी में भी खा सकते है।

(5) अंडे

Ande Vajan Badhane Ke Liye

Energy 75 Kcal
Protein 6.3 Gram
Carbohydrate 0.6 Gram
Fat 5.3 Gram
1 Egg Nutritional Value

यदि आप कोई सबसे सस्ता प्रोटीन वाला खाद्य पदार्थ ढूंढ रहे है, तो वो अंडा है। अंडा मात्र 7-8 रुपये में मिल जाता है, जिसमे प्रोटीन और फैट बेस्ट होता है। प्रतिदिन मात्र 3 से 4 अंडे खाने पर वजन में बेहतर बदलाव नजर आता है। अंडे को नाश्ते से लेकर मुख्य खुराक तक सभी में खाया जा सकता है। आप नॉनवेज खाते है तो डाइट में अंडे को शामिल करना बिलकुल न भूले।

अंडे की रेसिपी

  • ऑनलाइन हजारो वीडियोस रेसिपी पर बने है।
  • इसको उबला हुआ खाना सबसे अच्छा माना जाता है।
  • अंडे की ऑमलेट बना कर खाना भी अच्छा है।

अंडा कब खाना है

  • अंडो को किसी भी समय खाया जा सकता है।
  • बेहतर है की आप सुबह के नाश्ते में खाये।
  • फिर शाम के नाश्ते में भी अंडे खाना बेहतर है।

(6) मछली

Fish Se Mota Hona

Energy 105 Kcal
Protein 20.3 Gm
Carbohydrate 0.00 Gm
Fat 2.56 Gm
100 Gram Surmai Fish Nutrition Facts

अगर आप Weight Gain करने में सबसे तेज परिणाम देखना चाहते है? तो रोजाना रात के खुराक में मछली खाये। या 1-2 दिन छोड़ कर भी खा सकते है। मछली में हाई क्वालिटी प्रोटीन, ओमेगा-3 और फैट्स देखने मिलते है। जिस कारण शरीर को बेहतर पोषक गुण मिलते है। परिणाम रूप कुछ ही दिन में शरीर मोटा होने लगता है।

मछली खाने के तरीके

  • वजन बढ़ाने के लिए फ्राई फिश खाना बेस्ट है।
  • या इसे सब्जी की तरह बना कर खाना भी सही है।
  • मछली को मुख्य खुराक के तौर पर खाने में लेना है।
  • याद रहे फ्राई के लिए अच्छा तेल इस्तेमाल करे।

किस समय खुराक ले

  • मछली रात के खाने में या दिन में खा सकते है।
  • बेहतरीन परिणाम के लिए इसे रोजाना खाये।

(7) चिकन

Chicken Vajan Badhane Me

Energy 142 Kcal
Protein 27 Gm
Carbohydrate 0 Gm
Fat 3 Gm
Nutrition Value Of 118 Gm Chicken

दुनिया में सबसे ज्यादा नॉनवेज फ़ूड चिकन का खाया जाता है। चिकन की हजारो तरह की रेसिपी बनाना संभव है। मोटा होना है तो आप इसे कम फ्राई कर के खाये। ताकि चिकन में रहे पोषक गुण नष्ट ना हो जाये। चिकन में उच्च प्रोटीन का प्रमाण देखने मिलता है। जो बॉडी बना रहे लोगो के लिए Muscles Growth करने में अच्छा है।

चिकन कैसे खाये

  • उबला हुआ बिना तेल वाला चिकन खाये।
  • या कम तेल में तैयार हुआ चिकन भी सही है।
  • आप सिर्फ चिकन ब्रेस्ट को ही उपयोग में ले।
  • चाहे तो चिकन बिरयानी भी खा सकते है।

कब खाना है

  • दिन या रात के मुख्य खुराक में ये खाना सही है।
  • ऑफिस या कॉलेज जाते है तो इसे पैक कर के ले जाये।

स्पेशल वीडियो : यहाँ खास आपके लिए एक ही वीडियो में 3 Best Chicken Recipe के बारे में बताया है।

(8) पीनट बटर

Peanut Butter For Weight Gain

Energy 190 Kcal
Protein 9 Gram
Carbohydrate 8 Gram
Fat 16 Gram
Per 32 Gm Peanut Butter

मूंगफली के पेस्ट द्वारा बने बटर को पीनट बटर कहा जाता है। इसकी 2 सर्विंग द्वारा 8 से 10 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है। हेल्थी वजन बढ़ाने के लिए यह बटर उपयोगी है। इसे आप दूध और केले के साथ स्मूथीज में मिला सकते है। या बड़ी आसानी से घर पर बनी रोटी में भी लगा सकते है।

पीनट बटर का उपयोग

  • अधिकांश लोग इसे ब्रेड पर लगा कर खाते है।
  • में इसे 2 रोटी पर लगा के रोजाना खाता हु।
  • या स्मूथीज शेक में डाल कर पीना भी अच्छा है।

यह बटर कब खाये

  • सुबह के या शाम के नाश्ते में खाना बेहतर है।
  • मै जिम के 2 घंटे पहले इसे खाता हु।
  • वैसे बटर को दिन में कभी भी खाना सही है।

(9) देसी घी

Desi Ghee Se Vajan Badhaye

Energy 123 Kcal
Protein 0 Gm
Carbohydrate 0 Gm
Fat 14 Gm
14 Gram Ghee Data

आप अधिकांश किसी भी भारतीय पकवान में घी डाल कर खा सकते है। घी में गुड फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे खाने की कैलोरी बढ़ जाती है। मै अपनी बात करू तो दाल, पुलाव और सब्जी जैसी चीज़ो मे घी जरूर डालता हु। इससे खाने का स्वाद तो बढ़ता ही है, पर साथ ही कैलोरी भी बढ़ती है।

घी कैसे उपयोग मे ले

  • इसे खाने के ऊपर थोड़ा डाल कर खाना सही है।
  • शुद्ध देसी घी मे कोई स्पेशल सब्जी बना सकते है।

घी किस समय खाये

  • जब मुख्य खाने का समय हो उसी समय श्रेष्ट है।
  • देसी घी को सामान्य वक़्त मे भी खा सकते है।
  • जैसे शाम को भूख लगी तो रोटी के साथ खा लीजिये।

(10) सभी दाल

Dal Mota Hone Me

Energy 347 Kcal
Protein 24 Gram
Carbohydrate 63 Gram
Fat 1.2 Gram
100 Gram Moong Dal Data

पोषक गुण प्राप्त करने के लिए दाल सर्वश्रेष्ठ खाद्य पदार्थ है। ज्यादातर सभी दाल मे प्रोटीन की बेहतरीन मात्रा होती है। जिससे दाल खाने पर शरीर मजबूत बनता है और वजन भी बढ़ता है। पुरे हफ्ते मे आपको कम से कम 3 तरह की दाल खानी चाहिए। वैसे मूंग, तूर और उरद की दाल को सबसे अच्छा माना जाता है।

दाल से वजन कैसे बढ़ाये

  • दाल को बहुत ज्यादा पतली ना बनाये।
  • कोशिश करे की इसे थोड़ा गाढ़ा रखे।
  • इससे दाल मे रहा प्रोटीन सही से मिलता है।
  • दाल को रोटी के साथ खाना बेस्ट है।
  • इसके अलावा चावल के साथ भी सही है।

कौन से समय दाल खाये

  • अपने मुख्य खुराक के समय दाल खाना अच्छा है।
  • दोपहर या रात के खाने मे दाल खाना बेहतर है।

(11) दूध

Dudh Vajan Badhane Me

Energy 122 Kcal
Protein 8.0 Gm
Carbohydrate 12 Gm
Fat 4.6 Gm
1 cup (8 ounces) Milk Info

सिर्फ 300 मिली एक ग्लास दूध पिने से शरीर को प्रोटीन, फैट, कैल्शियम, विटामिन सब मिल जाता है। इसीलिए कही हेल्थ एक्सपर्ट्स मोटे होने के लिए क्या खाये सवाल के जवाब मे दूध का नाम लेते है। आपको भी वजन बढ़ाने के लिए रोजाना 1 या 2 वक़्त दूध पीना है। बस इतना याद रहे की दूध बिना मिलावट वाला अच्छी गुणवत्ता का होना चाहिए।

दूध कैसे पीना है

  • सुबह 1 ग्लास और रात को 1 ग्लास दूध पिए।
  • दूध मे थोड़ी हल्दी डाल कर पिए तो बेहतर है।
  • दूध का शेक या स्मूथी बना कर पीना भी सही है।
  • जिसके लिए केला, पीनट बटर डाल सकते है।

दूध कब पिए

  • वैसे तो दूध कभी भी पिया जा सकता है।
  • बस याद रहे इसे नॉनवेज खाने के बाद न पिए।

(12) ड्राई फ्रूट्स

Dry Fruits For Weight Gain

Energy 164 Kcal
Protein 6.28 Gram
Carbohydrate 6.11 Gram
Fat 14.2 Gram
28 Gm Almond Nutritional Value

अगर आप थोड़ी मात्रा मे ड्राई फ्रूट्स खाते है तो उससे भी शरीर को अधिक कैलोरी मिल जाती है। बादाम, काजू, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट प्राइस मे महंगे होते है। इसलिए पैसे हो तो ही इसमें खर्च करे, अन्यथा दूसरे फूड्स से भी वजन बढ़ सकता है। यह उन लोगो के लिए अच्छा है जो कम खा कर वजन बढ़ाना चाहते है।

कौन से ड्राई फ्रूट अच्छे है

  • वजन बढ़ाने मे बादाम, काजू और अंजीर बेस्ट है।
  • इसके अलावा अन्य ड्राई फ्रूट्स भी ले सकते है।

कब खाना अच्छा है

  • ड्राई फ्रूट सुबह मे खाना सबसे अच्छा है।
  • या दिन के किसी भी समय खा सकते है।

(13) प्रोटीन बार

Protein Bar Mota Hone Me

Energy 327 Kcal
Protein 20.9 Gram
Carbohydrate 23.4 Gram
Fat 16.6 Gram
70 Gm Almond Fudge PB Data

हमें मुख्य समय के अलावा भी दिन में कही बार भूख लगती है। जैसे शाम के 4 बजे पढाई करते हुए कुछ खाने का मन करता है। तो ऐसे समय में प्रोटीन बार खा लेना चाहिए। इसमें जिससे ज्यादा प्रोटीन मिलता है वो सब मिलाया जाता है और अंत में एक बड़ा बिस्किट जैसा बनाया जाता है। मात्र एक प्रोटीन बार खाने पर 150 से 200 तक कैलोरी मिल जाती है।

प्रोटीन बार कब और कैसे खाये

  • इसे जब मन करे तब खा सकते है।
  • मार्किट में कही रेडीमेड प्रोटीन बार मिलते है।
  • जिसे बस पैकेट से निकाल कर खा लेना है।
  • या आप इसे घर पर भी बना सकते है।
  • जिसके लिए यूट्यूब वीडियोस देखने होंगे।

रेसिपी वीडियो : निचे एक बेहतरीन वीडियो दिया है, जिसकी मदद द्वारा घर पर ही Protein Bar बन जायेगा।

(14) स्मूथीज

Smoothies Vajan Badhane Ke Liye

Energy 340 Kcal
Protein 22.3 Gm
Carbohydrate 50.2 Gm
Fat 7.9 Gm
Banana Smoothie Nutritional Value

अपनी Calorie Requirement को पूरा करने के लिए स्मूथीज एक बहुत अच्छा विकल्प है। आप वजन बढ़ाने के लिए कही तरह की स्मूथीज बना सकते है। जो सबसे अच्छी और बेहतर परिणाम देने वाली स्मूथी है। उसे बनाने की पूरी जानकारी निचे बताई है।

स्मूथीज कैसे बनाये

  • सबसे पहले 300 एमएल जितना दूध लीजिये।
  • फिर उस दूध को मिक्सर जार में डाल दीजिये।
  • अब दूध में 2 केलो को तोड़ कर डाले।
  • इसमें 1 चम्मच पीनट बटर भी मिलाये।
  • प्रोटीन पाउडर है तो वो भी थोड़ा मिश्रित करे।
  • सब डालने के बाद जार को बंद कर दीजिये।
  • फिर मिक्सर ऑन कर के सब घुलने दीजिये।
  • बस इतना करने पर स्मूथी तैयार हो जाएगी।

यहाँ सिर्फ एक Weight Gain Smoothie के बारे में बताया है। आप चाहे तो वीडियोस देख कर ऐसी अन्य स्मूथीज बनाना भी सिख सकते है।

(15) सोयाबीन

Soyabean Weight Gain Diet

Energy 446 Kcal
Protein 36 Gram
Carbohydrate 30 Gram
Fat 20 Gram
Per 100 Grams

सबसे अच्छा मोटा होना उसे कहेगे जिसमे बेहतर बॉडी बने, नाकि पेट बहार निकले। जिसके लिए प्रोटीन से भरपूर आहार खाना जरुरी है और इसमें सोयाबीन बेस्ट है। क्यों की सोयाबीन बहुत ही सस्ते में मिल जाता है, साथ ही इसमें क्वालिटी प्रोटीन होता है। मैंने खुद सोयाबीन पुलाव को अपने रोजाना खाने में शामिल किया हुआ है।

सोयाबीन बनाने के तरीके

  • सब्जी बना कर सोयाबीन खाना सरल तरीका है।
  • या आप मेरी तरह राइस में सोयाबीन डाल सकते है।
  • सोयाबीन पुलाव स्वाद और सेहत दोनों में अच्छा है।

सोयाबीन कब खाये

  • इसे दोपहर के लंच या रात के डिनर में ले सकते है।
  • जिसमे सब्जी या पुलाव बना कर खाना अच्छा है।

(16) डार्क चॉकलेट

Dark Chocolate Mota Hone Me

Energy 522 Kcal
Protein 6.4 Gm
Carbohydrate 51.5 Gm
Fat 33.1 Gm
100 Gm Amul Dark Chocolate

आप कभी बहार घूम रहे है और खाने का समय नहीं मिल रहा। तो ऐसी स्थिति में एक अच्छी ब्रांड की Dark Chocolate खरीद कर खा लीजिये। अमूल की मात्र ऐसी एक चॉकलेट खाने पर 400 से अधिक कैलोरी प्राप्त हो जाती है। इस तरह मोटा होने या वजन बढ़ाने में आसानी रहती है।

इसे आप दिन के किसी भी समय खा सकते है, बस याद रहे की चॉकलेट अच्छी कंपनी की होनी चाहिए। अन्यथा बेकार ब्रांड की चॉकलेट से कुछ फायदा नहीं होगा। भारत में बेस्ट डार्क चॉकलेट ब्रांड अमूल, कैडबरी और गैलेक्सी फ्यूज़न है।

(17) चीज़

Cheese Se Vajan Badhaye

Energy 120 Kcal
Protein 7 Gram
Carbohydrate 0 Gram
Fat 10 Gram
28g Cheddar Cheese Nutrition Facts

चीज़ एक सामान्य फ़ूड की कैलोरी को भी आसानी से बढ़ा सकता है। इसलिए आप जब भी कुछ खाना खाये, उसमे चीज़ मिलाने की कोशिश कर सकते है। बहार जो भी खाये उसमे कोशिश करे की चीज़ वाला ही आर्डर करना है। जैसे आप चीज़ वाले पफ, बर्गर, पिज़्ज़ा, पुलाव को शामिल कर सकते है।

यह एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसकी बहुत सी स्वादिष्ट रेसिपी तैयार करना संभव है। जिसकी संपूर्ण जानकारी पाने के लिए आप यूट्यूब पर Cheese Recipe Videos देख सकते है। या हफ्ते में एक बार बहार के रेस्टोरेंट से भी ऐसा चीज़ वाला खाना खा सकते है।

(18) खजूर

Khajur Mota Hone Ke Liye

Energy 23 Kcal
Protein 0.3 Gm
Carbohydrate 6 Gm
Fat 0 Gm
One 8 Gram Dates Data

अगर आप 1 महीने तक नियमित खजूर और गुड़ का सेवन करते है। तो पुरे महीने के बाद कम से कम 2 किलो तक वजन बढ़ेगा। न्यूट्रिशनल वैल्यू देखे तो 100 ग्राम खजूर द्वारा 277 कैलोरी और 2 ग्राम प्रोटीन मिलता है। जल्दी वजन बढ़ाना है तो अपनी डाइट में खजूर को जरूर शामिल करे।

खजूर को खाने का कोई फिक्स टाइम नहीं है। इसे जब भी खाने का मन करे बेझिझक सेवन में ले सकते है। ज्यादा कैलोरी के लिए आप चाहे तो खजूर के साथ दूध मिला कर शेक भी तैयार कर सकते है।

(19) चावल

Chaval Se Vajan Badhega

Energy 242 Kcal
Protein 4.4 Gram
Carbohydrate 53.4 Gram
Fat 0.4 Gram
186 Gm Cooked Rice Info

बहुत से लोग चावल को खाना पसंद नहीं करते, पता नहीं क्यों। लेकिन आपको मोटा होना है तो चावल के प्रति प्यार रखे। इसे अपने रोजाना आहार में शामिल करे। आप ब्राउन या वाइट राइस दोनों में से कोई भी खा सकते है। चावल द्वारा शरीर की भूख अच्छी तरह पूरी होती है।

साथ ही चावल से शरीर को ज्यादा कैलोरी मिल पाती है। आपको चावल के साथ गाढ़ी दाल या कुछ प्रोटीन वाली सब्जी मिला कर खानी है। इसके अलावा आप चिकन फ्राई कर के भी चावल में डाल सकते है।

(20) मटन

Mutton Mota Hone Me

Energy 220 Kcal
Protein 22 Gm
Carbohydrate 0 Gm
Fat 14 Gm
Per 85g Red Meat

दुनिया के करोड़ो लोग मटन या लाल मांस खाना पसंद करते है, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता। पर वजन बढ़ाना है तो हफ्ते में 1 या 2 बार ऐसा मांस खाने में ले सकते है। अधिकांश समय आपको Red Meat के बजाय White Meat ज्यादा खाना चाहिए, जैसे मछली है।

अब मटन को किस रेसिपी में खाना है या किस तरह बनाना है वो आपको पता ही होगा। यदि नहीं जानते तो मटन रेसिपी से सम्बंधित ब्लॉग पढ़ सकते है या वीडियोस देखना भी बेहतर है।

वजन बढ़ाने का डाइट प्लान (Diet For Weight Gain)

यहाँ निचे हमने एक सामान्य डाइट प्लान की जानकारी दी है। जिसे समय अनुसार फॉलो कर के अपना वजन बढ़ा सकते है।

  • सुबह 7 से 9 के बिच नाश्ता करना है। जिसमे बॉईल किये काले चने खाना बेहतर है।
  • इसके अलावा एक ग्लास दूध के साथ 2 आलू पराठा खा सकते है।
  • या फिर 2 बॉईल किये अंडो को खाना भी अच्छा माना जाता है।
  • इसके 2 घंटे बाद 10 से 11 के बिच स्मूथीज पीनी है।
  • स्मूथी दूध, प्रोटीन पाउडर, पीनट बटर और केला मिला कर बनानी है।
  • इसके बाद 12 से 1 बजे तक दोपहर का खाना लेना है।
  • जिसमे घर का बना खाना सबसे अच्छा है।
  • घर के खाने में पनीर, चिकन, दाल शामिल कर सकते है।
  • फिर 2 घंटे बाद फिर से थोड़े काले चने खाने है।
  • या फिर ड्राई फ्रूट्स, प्रोटीन बार वगेरा भी ले सकते है।
  • शाम को 4 से 5 बजे में 2 रोटी पर पीनट बटर लगा कर खाना है।
  • 8 बजे तक में घर का बना खाना है, जिसमे प्रोटीन जरूर होना चाहिए।
  • रात के अंतिम हिस्से में हल्दी दूध पीना है।

सही खाने के साथ ये भी करे

सिर्फ ज्यादा खाने से आप अच्छी सेहत नहीं बना पाएंगे। बेहतर सेहत के लिए सही खुराक के साथ एक्सरसाइज करना भी जरुरी है। इसलिए रोजाना कम से कम 30 से 40 मिनट तक वर्कआउट जरूर करे। इससे आपकी बॉडी शेप में आएगी और शरीर को खाया पिया सही से लगेगा।

इसी के साथ अपनी कुछ आदतों को भी सुधारे। जैसे,

  • जल्दी सोने और उठने की कोशिश करे।
  • शरीर को पूरी रात गहरी नींद दीजिये।
  • हो सके तो जिम ज्वाइन कर लीजिये।
  • प्यासे ना रहे, ज्यादा से ज्यादा पानी पिए।
  • बहार के जंक फूड्स बहुत ज्यादा न खाये।
  • रोजाना खाने के बाद 10 मिनट तेज चले।

सवाल जवाब (FAQ)

यहाँ मोटे होने के फूड्स से सम्बंधित जरुरी सवालो के जवाब दिए है।

(1) सबसे जल्दी वजन क्या खाने से बढ़ता है?

वजन बढ़ाने में जल्दी अच्छा परिणाम देखना चाहते है तो निम्नलिखित 5 आहार को रोजाना खाये।

  • दूध
  • केला
  • चना
  • अंडे
  • पनीर

(2) जल्दी वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

अधिकांश लोगो को जल्दी वजन बढ़ाने में हाई कैलोरी फूड्स सहायता करते है। जिसमे निचे बताये 10 फूड्स सबसे अच्छे है।

  • केला
  • काला चना
  • दाल
  • अंडे
  • पनीर
  • चिकन
  • दूध
  • मछली
  • ड्राई फ्रूट्स
  • सोयाबीन

(3) केला खाने से कितने दिन में वजन बढ़ता है?

केला एक ऐसा फल है, जिसका परिणाम आपको सिर्फ 3-4 दिन में ही दिखना शुरू हो जायेगा। नियमित 5 केले खाने पर 1 महीने में 3 किलो तक वजन बढ़ाया जा सकता है।

आशा करता हु मोटे होने के लिए क्या खाये प्रश्न के उत्तर में अच्छी जानकारी दे पाया हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

We will be happy to hear your thoughts

Leave a reply

Mote Hone
Logo