जल्दी बॉडी बनाने के लिए क्या खाना चाहिए | 20 Best Foods For Body Building

जिम जाने वाले अधिकांश लोग जानना चाहते है की बॉडी बनाने के लिए क्या खाना चाहिए? तो इसका सरल जवाब है यदि आप पतले है तो बॉडी बनाने के लिए हाई कैलोरी और प्रोटीन वाला खाना खाये। यदि मोटे है तो मध्यम कैलोरी और जरुरत अनुसार बैलेंस डाइट लीजिये।

जल्दी बॉडी बनाने के लिए क्या खाना चाहिए | 20 Best Foods For Body Building

जो भी लोग बॉडी बनाना चाहते है, उनका शरीर 3 में से किसी एक श्रेणी में हो सकता है।

  • पतला शरीर
  • मध्यम शरीर
  • मोटा शरीर

शरीर की इन्ही 3 मुख्य स्थिति के आधार पर नूट्रिशनिस्ट या डायटीशियन सेहत के लिए क्या खाना चाहिए उसकी सलाह देते है। तो अब आपको बॉडी बनानी है तो पहले अपने शरीर की स्थिति समझे।

यहाँ तीनो प्रकार के शरीर को ध्यान में रखते हुए Best Foods For Body Building के बारे में बताया है। जिसका डाइट अनुसार सही से पालन करने पर 1 से 2 महीने में बेहतर परिणाम मिलना शुरू हो जायेगे।

जल्दी बॉडी बनाने के लिए क्या खाना चाहिए

ज्यादातर लोग आपको जल्दी बॉडी बनाने के लिए सीधा Top 10 Foods के बारे में बता देंगे। लेकिन यकीन मानिये ऐसी लिस्ट हर किसी के लिए काम की नहीं होती। यहाँ इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए 3 मुख्य शरीर प्रकार अनुसार क्या खाना चाहिए वो बताया है।

नोट : यहाँ 100 ग्राम के हिस्से अनुसार Foods Nutritional Value दर्शायी है।

पतले लोगो के लिए

यदि आपका वजन बहुत कम है या शरीर बिलकुल पतला है। तो अच्छी बॉडी बनाने के लिए आपको निचे बताये Weight Gain Foods को खाना चाहिए।

खाद्य पदार्थ कैलोरी प्रोटीन (G) कार्ब्स (G) फैट (G)
चिकन 142 27 0.00 3.00
मछली 105 20.3 0.00 2.56
पनीर 321 25 3.57 24
केला 110 1 28 0.00
पीनट बटर 190 9 8.0 16
सोयाबीन 446 36 30 20
अंडे 75 6.3 0.6 5.3
ओट्स 389 16.89 66.27 6.9
पराठा 258 5 36 10
चीज़ 120 7 0 10

मोटे लोगो के लिए

शरीर का वजन बढ़ा हुआ है, पेट बहार निकला है या ज्यादा मोटे दिख रहे है। तो आपको निम्नलिखित खुराक को अपनी Weight Loss Diet में शामिल करना चाहिए।

खाद्य पदार्थ कैलोरी (G) प्रोटीन (G) कार्ब्स (G) फैट (G)
स्प्राउट्स 257 7.7 6.2 8
हरी सब्जिया 23 3 3.6 0.4
बाजरा 207 6.11 40 1.7
चिकन ब्रेस्ट 142 27 0 3
बोइल अंडे 75 6.3 0.6 5
हल्दी दूध 122 8 12 4.5
टोफू 144 17 3 9
काला चना 268 16.8 66 4

मध्यम शरीर के लिए

आपका वजन BMI अनुसार ना बहुत ज्यादा है और नाही बहुत कम। तो ऐसी स्थिति में बॉडी बनाने के लिए यह फूड्स काम आ सकते है।

खाद्य पदार्थ (G) कैलोरी (G) प्रोटीन (G) कार्ब्स (G) फैट (G)
अंडे 75 6.3 0.6 5
चिकन 142 27 0 3
मछली 105 20 0 2.5
सोयाबीन 446 36 30 20
पनीर 321 25 3.5 24
हल्दी दूध 122 8 12 4.5
पीनट बटर 190 9 8 16
बादाम 576 21.1 21.5 49
दाल 347 24 63 1.2
स्प्राउट्स 257 7.7 6.2 8

बॉडी बनाने के लिए 20 सबसे अच्छे खाद्यपदार्थ

कुछ खाद्यपदार्थ ऐसे है जिन्हे तीनो शरीर प्रकार वाले अपनी जरुरत अनुसार सही मात्रा में खा सकते है। क्यों की हर शरीर को पोषक गुण की आवश्यकता होती है। जो इन बेहतरीन फूड्स द्वारा सरलतापूर्वक मिल सकती है।

(1) बोइल अंडे

Anda Body Banane Ke Liye

दिन में 2 से 4 अंडे ज्यादातर हर स्वस्थ व्यक्ति के लिए खाना फायदेमंद होता है। अंडा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करेगा। साथ ही यह शरीर को विटामिन बी के लाभ भी प्रदान करता है। इसे रोजाना खाने पर Muscle Building में बेस्ट रिजल्ट मिलता है।

भारत में आप किसी भी अंडे की दुकान पर चले जाये। वहा एक अंडा मात्र 6 से 8 रुपये में मिल जायेगा। यदि 100 अंडो की पूरी ट्रे खरीदते है तो यह कीमत ओर भी सस्ती हो जाएगी। बेहतर लाभ के लिए बोइल अंडे खाना सबसे अच्छा माना जाता है।

USDA की Egg Nutrition Value देखे तो करीब एक उबले अंडे द्वारा 6.28 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है। यानी दिन में 4 अंडे खा ले तो बॉडी बनाने में बड़ा अच्छा फायदा मिलता है। यदि आपको अंडे से एलर्जी है तो इसे खाने में शामिल न करे।

(2) चिकन ब्रेस्ट

Chicken Body Banane Ke Liye

चिकन में Lean & High Quality Protein पाया जाता है, जो बॉडी बनाने में काफी सहायपूर्ण है। मात्र 100 ग्राम Chicken Breast खाने पर 27 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। यानी मार्किट में मिल रहे एक स्कूप प्रोटीन पाउडर से भी ज्यादा प्रमाण में।

अगर आप पतले है और मोटा होना चाहते है तो चिकन को ज्यादा मात्रा में किसी भी तरह खा सकते है। पर यदि आप पहले से मोटे है तो केवल बॉईल किया चिकन खाना ज्यादा फायदेमंद है। जिससे प्रोटीन के अलावा कोई एक्स्ट्रा कैलोरी न बढ़ जाए।

दुनिया के अधिकतर बॉडी बिल्डर्स अपनी डाइट में चिकन को जरूर रखते है। क्यों की उन्हें पता है बॉडी में मसल्स या मास्स का प्रमाण बढ़ाना है तो चिकन ही सबसे अच्छा खाना है। सही एक्सरसाइज के साथ रोजाना चिकन खाये तो जल्द ही अच्छे परिणाम मिलते है।

(3) सोयाबीन

Soyabean Body Banane Ke Liye

हमारे बहुत से शाकाहारी भाई बहनो को बॉडी बनाने में परेशानी आती है। क्यों की उन्हें लगता है हमारे पास खाने के कम विकल्प है। लेकिन ऐसा नहीं, वेजीटेरियन में सोयाबीन सबसे अच्छा फ़ूड है। जो चिकन या मटन के बराबर ही लाभ देता है।

भारत के अधिकांश मार्किट में सोयाबीन या सोया चंक्स आपको बहुत ही सस्ते दाम में मिल जायेगे। में खुद रोजाना सोया चंक राइस को खाता हु, जिससे अपने Bodybuilding Goals पुरे कर पाऊ। यह मोटे-पतले हर व्यक्ति के लिए खाना सुरक्षित है।

नुट्रिशन वैल्यू की बात करे तो प्रति 100 ग्राम सोयाबीन द्वारा 400 से ज्यादा कैलोरी प्राप्त होती है। इसी के साथ 50 ग्राम प्रोटीन, 34 ग्राम कार्ब्स और 22 ग्राम फैट मिलता है। सोयाबीन को दिन में एक बार या हफ्ते में 3-4 बार खाना अच्छा है।

(4) मछली

Machli Body Banane Ke Liye

हजारो लोगो का सवाल है की ऐसा बॉडी बनाने के लिए क्या खाना चाहिए? जिसमे सबसे ज्यादा पोषक गुण हो। तो इसका जवाब है मछली, जो की एक White Meat की श्रेणी में आती है। सफ़ेद मीट बॉडी या सेहत बनाने के लिए बहुत ही अच्छा होता है।

लाल मांस के मुकाबले इसे खाने पर शरीर में बीमारी या रोग बढ़ने की संभावना कम होती है। साथ ही मछली रोजाना खाने पर सिर्फ 30 दिन में ही अच्छी बॉडी बनना शुरू हो जाती है। लेकिन सिर्फ खाने से ऐसा नहीं होगा, साथ में एक्सरसाइज भी जरुरी है।

भारत की सबसे अच्छी मछली सालमोन, कटला और पापलेट फिश है। जिसे 100 ग्राम खाने पर 20 ग्राम प्रोटीन मिलता है। इसके अलावा कार्ब्स सिर्फ 2 ग्राम और फैट की मात्रा 0 है। जिससे मछली खाना मोटे और पतले दोनों लोगो के लिए लाभदायक है।

(5) हल्दी दूध

Dudh Body Banane Ke Liye

प्राचीन भारत के स्वास्थ्य विशेषज्ञ हर किसी को रोजाना एक गिलास हल्दी दूध पिने की सलाह देते थे। क्यों की दूध एक ऐसी चीज़ है जिससे शरीर को सब प्राप्त हो जाता है। इसी कारण एक नया जन्मा बचा 3 महीने तक सिर्फ माँ के दूध पर निर्भर रहता है।

हमारे इंडियन मार्किट में आपको 3 तरह के दूध देखने मिल जायेगे। पहला गाय का दूध, दूसरा भैंस का दूध और तीसरा पैकेट वाले दूध। तो सबसे पहले पैकेट दूध को भूल जाये, फिर शरीर पतला है तो भैंस का दूध सेवन में लीजिये।

शरीर मोटा या फुला हुआ है तो गाय का दूध पीना योग्य है। दोनों में मुख्यतर फैट का ही फ़र्क़ देखने मिलता है। जिसमे गौ माता का दूध पीना सर्वश्रेष्ठ है। हल्दी दूध में आप चाहे तो पीनट बटर या प्रोटीन पाउडर डाल कर उसे अधिक गुणकारी बना सकते है।

(6) पनीर

Paneer Body Banane Ke Liye

यह एक ऐसा खाद्यपदार्थ है जिसे शायद ही कोई खाना पसंद ना करता हो। हम सबको पनीर द्वारा बने कही तरह के भोजन खाना पसंद है। अब इसी खुराक को अपनी Bodybuilding Diet में भी शामिल किया जा सकता है।

जो लोग अपना मोटा शरीर कम करते हुए बॉडी बनाने की सोच रहे है, उन्हें Low Fat Paneer खाने में लेना चाहिए। पतले और मध्यम बॉडी वालो के लिए सामान्य फैट पनीर खाना सही है। मात्रा की बात करे तो यह आपकी जरुरत अनुसार हो सकती है।

एक्सपर्ट्स कहते है पनीर खाने पर शरीर को जरुरी सभी 90% एमिनो एसिड्स मिल जाते है। इसी एसिड्स द्वारा प्रोटीन गुण मिलते है और परिणाम रूप शरीर में विकास होता है। पनीर को कच्चा या सब्जी बना कर खाया जा सकता है।

(7) ओट्स

Oats Body Banane Ke Liye

ओट्स एक प्रकार का अनाज है, जिसे हिंदी में जई कहा जाता है। ओट्स में प्रचुर प्रोटीन होता है, जिससे यह एक्सरसाइज करने वालो के लिए बेहद लाभदायी है। जिम जाने वाले लोग अक्सर अपने वर्कआउट के बाद ओट्स खाना पसंद करते है।

प्रति 100 ग्राम ओट्स द्वारा 380 से ज्यादा कैलोरी मिलती है। इसमें प्रोटीन 16 ग्राम, कार्ब्स 66 ग्राम और फैट 6.5 ग्राम होता है। किसी अन्य फ़ूड की तरह इसे बनाना मुश्किल नहीं है, सिर्फ कुछ ही मिनटों में आप ओट्स को तैयार कर सकते है।

ओट्स विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन डी, कैल्शियम और आयरन के लिए भी अच्छा स्त्रोत है। इसके फायदे देखे तो यह रखतचाप को नियंत्रित करता है, शरीर को मजबूत बनाता है और अच्छी नींद लाने के लिए भी मददगार है।

(8) पीनट बटर

Peanut Butter Body Banane Ke Liye

दुनिया के अधिकांश Professional Body Builders की डाइट में पीनट बटर जरूर होता है। क्यों की इसकी मात्र 2 चम्मच द्वारा 200 ग्राम कैलोरी, 8 ग्राम प्रोटीन और 16 ग्राम फैट मिलता है। पतले और मध्यम शरीर वालो को ये बटर जरूर खाना चाहिए।

बहुत से लोगो को ये नहीं पता की पीनट बटर है क्या और कैसे खाते है? तो जैसे दूध द्वारा मक्खन बनता है उसी तरह मूंगफली के पेस्ट द्वारा पीनट बटर तैयार किया जाता है। जिसे कही तरह की रेसिपी में शामिल कर के खा सकते है।

इसे खाने का सबसे आसान तरीका है ब्रेड या रोटी पर लगा के खा लीजिये। या आप चाहे तो किसी स्मूथी या शेक में भी इसे मिश्रित कर सकते है। आजकल मार्किट में चॉकलेट फ्लेवर का पीनट बटर मिल रहा है, जो स्वाद में काफी अच्छा है।

(9) केला

Kela Body Banane Ke Liye

बॉडी बनाने के लिए केवल High Calorie Foods ही नहीं खाने। इस प्रक्रिया में हमें Good Quality Carbohydrates की भी जरुरत पड़ती है। जो हमें पूरी सरलता से केले द्वारा मिल सकता है। एक सामान्य केले द्वारा 80 से 120 ग्राम तक कैलोरी मिलती है।

इसमें प्रोटीन 1 ग्राम, कार्ब्स 28 ग्राम और फैट 1 ग्राम जितना होता है। इसके अलावा केले में फाइबर और पोटाशियम भी देखने मिलता है, जो अपनी Digestion Health के लिए जरुरी है। प्रति दिन 3 से 6 केले खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

केला खाने पर शरीर का वजन बढ़ सकता है, इसलिए जो पहले से मोटे है उन्हें नहीं खाना चाहिए। यह फल उन लोगो के लिए लाभदायी है जो शरीर से कमजोर है। साथ ही केले द्वारा शरीर में एनर्जी का बेहतरीन प्रमाण भी बना रहता है।

(10) पराठा

Paratha Body Banane Ke Liye

जिनको वजन बढ़ाने में परेशानी हो रही है, उन्हें दिन में 2 पराठे खाने चाहिए। पराठा कार्ब्स और फैट्स से भरा होता है, जिससे शरीर जल्दी मोटा होने लगता है। पराठे को घर में ही शुद्ध देसी घी द्वारा बनाना चाहिए, जिससे अधिक लाभ मिले।

अब आप सोच रहे होंगे, कौन सा पराठा खाना ज्यादा अच्छा है? तो दाल द्वारा बने पराठे खाये तो सबसे ज्यादा बेहतर है। या फिर आप आलू, गोबी जैसी सब्जियों द्वारा बने पराठे भी खा सकते है। हमें सिर्फ अच्छी कैलोरी और कार्ब्स से मतलब है।

पराठे के साथ 50 से 100 ग्राम दही शामिल कर दिया जाये तो बॉडी बिल्डिंग में जबरदस्त लाभ मिलते है। इससे पोषक गुण प्राप्ति के साथ शरीर की पाचन प्रक्रिया भी बेहतर बनती है। पर याद रहे घर का बना पराठा खाना ही सर्वोत्तम है, बहार का नहीं।

(11) ड्राई फ्रूट्स

Dry Fruits Body Banane Ke Liye

ड्राई फ्रूट में काजू, बादाम, अखरोट जैसे सूखे मेवे के नाम आते है। इन्हे खाने पर शरीर को अधिक मात्रा में कैलोरी मिलती है। जिससे वजन बढ़ाना या बॉडी बनाना आसान हो जाता है। बेहतरीन परिणाम के लिए बादाम का मिल्क शेक बना कर पीना बेस्ट है।

या आप पूरी रात पानी में बादाम को भिगो कर रख दे, फिर सुबह होने पर वो बादाम खाये। ऐसा करने पर सामान्य बादाम खाने की तुलना में फायदे ज्यादा बढ़ जाते है। बादाम द्वारा मिल रहे नुट्रिशन की वैल्यू बढ़ कर शरीर को पूरी तरह मिलती है।

कही लोग बॉडी बनाने के लिए रोजाना मिक्स ड्राई फ्रूट को खाते है। जो की यह भी एक अच्छा तरीका है अपने शरीर स्वास्थ्य को बेहतर रखने का। आप चाहे तो अपनी किसी खास रेसिपी में भी काजू या बादाम का उपयोग कर सकते है।

(12) टोफू

Tofu Body Banane Ke Liye

टोफू पनीर की तरह ही दिखने वाला एक खाद्यपदार्थ है। जिसे सोया मिल्क को संघनित कर के या सोयाबीन को दही रूप देकर बनाया जाता है। टोफू प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन-फ्री फ़ूड है, साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम पायी जाती है।

टोफू आयरन और कैल्शियम पाने के लिए अच्छा माना जाता है, साथ ही यह एक कोलेस्ट्रॉल फ्री फ़ूड श्रेणी में आता है। टोफू को चीन, थाईलैंड, जापान और अमेरिका में ज्यादा यूज़ किया जाता है। इसकी पॉपुलैरिटी के बढ़ते अब ये ज्यादा जगह पर मिल रहा है।

Vegan Diet फॉलो कर रहे लोगो के लिए टोफू प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है। नूट्रिशनिस्ट बताते है 100 ग्राम टोफू द्वारा करीब 8 ग्राम प्रोटीन मिलता है। बॉडी बिल्डिंग के लिए टोफू हफ्ते में 2-3 बार खाना सही है, ज्यादा खाना नुकसानदायक हो सकता है।

(13) स्विस चीज़

Cheese Body Banane Ke Liye

दुनिया में कही तरह का चीज़ मिलता है, जो रेसिपी को गुणकारी बनाता है। Medical News अनुसार बॉडी बनाने के लिए Swiss Cheese सबसे ज्यादा अच्छा है। जो गाय के दूध पर प्रक्रिया कर के बनाया जाता है और यह स्विट्ज़रलैंड देश का है।

यह 82 कैलोरी के साथ Low Calorie Food में आता है। इसे खाने पर 5.67 ग्राम प्रोटीन, 0.3 ग्राम कार्ब्स और 6.50 ग्राम फैट मिलता है। जिस भी खाने में चीज़ डालना संभव हो, उसमे स्विस चीज़ डाल कर उसकी गुणवत्ता बढ़ाई जा सकती है।

यदि आपको इस तरह का हाई क्वालिटी चीज़ नहीं मिल पाता तो कोई बात नहीं। आप भारत में मिल रहे सामान्य चीज़ द्वारा भी अपना काम चला सकते है। अब से जब भी कुछ खाना आर्डर करे, कोशिश करे की वह चीज़ वाला होना चाहिए।

(14) दाल

Dal Body Banane Ke Liye

ज्यादातर भारतीय घरो में दाल जरूर बनती है, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। दाल हमारी भूख मिटाने के साथ शरीर के लिए जरुरी पोषक गुण भी देती है। आप कोई भी दाल खाये, अधिकांश दाल में प्रोटीन और कार्ब्स का अच्छा प्रमाण होता है।

बस दाल को बहुत ज्यादा पानी जैसी पतली कर के नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने पर आपको आवश्यक मात्रा में प्रोटीन नहीं मिल पायेगा। दाल को गाढ़ा बना कर खाया जाये तो ज्यादा अच्छे परिणाम मिलते है।

यदि आप वजन बढ़ाते हुए बॉडी बनाना चाहते है? तो जब भी दाल खाने बैठे उसमे एक चम्मच देसी घी जरुर मिलाये। इससे दाल की कैलोरी अधिक बढ़ जाएगी। परिणाम रूप मोटा होने में या वजन बढ़ाने में बेहतर परिणाम मिलेंगे।

(15) काला चना

Kala Chana Body Banane Ke Liye

काला चना Body Building के लिए एक महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ है। जो जिम जा रहे या एक्सरसाइज करने वाले लोगों के लिए बेहद लाभदायक है। यह उच्च प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, खनिजों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।

काले चने के सेवन से शरीर के मांसपेशियों का विकास होता है और Muscles Growth होता है। इसका सेवन खाद्य पचन को भी सुधारता है और ऊर्जा बढ़ाता है। काले चने में मौजूद फाइबर लंबे समय तक भूख को दबा कर रखता है।

यह शरीर को आवश्यक एंजाइम्स, आमिनो एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी प्रदान करता है। इसके अलावा काले चने में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम हड्डियों के लिए उपयोगी होते हैं। काले चने को आप बॉईल कर के खाये तो बेहतर है।

(16) ब्राउन राइस

Brown Rice Body Banane Ke Liye

हम भारतीय अपने खाने में चावल को जरूर शामिल करते है, जो की White Rice होते है। यदि इसके स्थान पर Brown Rice खाये जाये तो पोषक लाभ ज्यादा मिलते है। इस चावल में उच्च प्रोटीन, कार्ब्स, विटामिन्स और मिनरल्स होते है।

यह चावल एक्सरसाइज के दौरान लगने वाली ऊर्जा देने में भी शरीर को मदद करते है। इसे पतले, मोटे या मध्यम शरीर वाले कोई भी खा सकते है। ब्राउन राइस के साथ रोजाना चिकन या सोया चंक पुलाव खाना अच्छा है।

ये चावल मसलों की निर्माण और मर्दानगी को बढ़ाने में भी सहायता करते हैं। इसके अलावा चावल में आवश्यक एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर के नष्ट हुए ऊर्जा स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। कुल मिला कर यह चावल स्वास्थ्य के लिए सही है।

(17) स्प्राउट्स

Sprouts Body Banane Ke Liye

स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज, जिसे लंबे समय तक पानी में रख कर तैयार किया जाता है। पहले सिर्फ चना और मूंग जैसी दालों का ही स्प्राउट्स बनता था। अब एक्सपर्ट्स ने ज्यादातर दाल और Vegetable Sprout भी तैयार करना सिख लिया है।

शाकाहारी लोगो के लिए तो यह एक Super Food समान है। जिसे सामान्य स्नैक, सलाड या सब्जी बना कर खा सकते है। आप इसे बहुत सारे बीजो का समूह कह सकते है। इन बीजो में फिर से नया अनाज उगाने की क्षमता होती है।

इसीलिए जब इसे हम अपने शरीर में जाने देते है तब वह सारे क्षमता वाले लाभ हमें मिल जाते है। मार्किट में आपको यह कठोड या अंकुरित अनाज के नाम से मिल जायेगे। इन्हे हफ्ते में 3 से 4 बार जरूर खाना चाहिए, जिससे जल्दी बॉडी बने।

(18) हरी सब्जिया

Vegetables Body Banane Ke Liye

आप सोच रहे होंगे में बॉडी बनाने के लिए भला हरी सब्जिया खाने की सलाह क्यों दे रहा हु? तो बॉडी बनाने के लिए क्या खाना चाहिए? सवाल के जवाब में हमने ज्यादातर प्रोटीन फूड्स को देखा। अब इसी के साथ हमें फाइबर, विटामिन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम ये सब भी चाहिए।

एक सभी पोषण गुण की सही मात्रा शरीर को मिलती है तो समझो आप एक अच्छी सेहत के साथ बॉडी बना रहे है। आप कोई भी Best Trainer या Best Bodybuilder का डाइट वीडियो देख लीजिये। वो अपने खाने के साथ हरी सब्जिया जरूर लेगा।

यदि आप सिर्फ चिकन या पनीर जैसी चीज़े ही खायेगे। तो बॉडी में कही प्रकार की कमिया देखने मिल सकती है। इसीलिए सही ये है की बॉडी को एक Balance Diet द्वारा बेहतर बनाया जाये। सब्जियों में पालक और मटर सबसे ज्यादा लाभकारी है।

(19) बाजरा

Bajra Body Banane Ke Liye

गांव के कही लोग आज भी बाजरा की रोटी रोजाना खाते है। बाजरा में फाइबर ज्यादा और फैट बिलकुल जीरो होता है। इसे खाने पर कैलोरी कम मिलती है, लेकिन पेट भरा महसूस होता है। इसीलिए यह मोटापा से परेशान लोगो के लिए बेहतर खाद्यपदार्थ है।

बाजरा रोटी के साथ घर पर बनी कोई भी सब्जी खायी जा सकती है। यह रोटी 2-3 से ज्यादा खायी नहीं जाती, थोड़ी खाने पर भी पेट भरा लग सकता है। अपना मोटापा कम करते हुए बॉडी बनाना चाहते है तो बाजरा को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करे।

कही लोग जानना चाहते है की बाजरा द्वारा दूसरी कौनसी रेसिपी बनायीं जा सकती है। तो यह एक ऐसा अनाज है जिसकी रोटी खाना ही सबसे ज्यादा लाभदायक है। बाजरा की अन्य रेसिपी के बारे में मुझे पता नहीं, आप यूट्यूब पर देख सकते है।

(20) जूस

Juice Body Banane Ke Liye

कम से कम दो दिन में एक बार फल का जूस जरूर पीना चाहिए। इससे भी अच्छी सेहत और बॉडी बनाने में काफी सहायता मिलती है। बॉडी बना रहे लोगो के लिए मिक्स फ्रूट का जूस सबसे बेस्ट है। इसके अलावा संतरे का जूस या नारियल पानी पीना भी बेस्ट है।

जूस का सबसे अधिक फायदा मोटापा कम करने में है। यदि आप मोटापा से पीड़ित है तो रोजाना सुबह गरम पानी में निम्बू रस डाल कर पिए। साथ ही गाजर और पालक वेजिटेबल का जूस पीना भी लाभदायक साबित हो सकता है।

ज्यादातर सभी जूस द्वारा बाल और चेहरे की सुंदरता में जबरदस्त लाभ देखने मिलते है। मुख्यतर सभी बड़े सेलिब्रिटीज की Healthy Diet में एक गिलास जूस जरूर होता है। इससे शरीर को कही तरह के पोषक तत्व सरलता से प्राप्त हो जाते है।

बॉडी बनाने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए

आपको ये तो पता चल गया की बॉडी बनाने के लिए क्या खाना चाहिए। अब ये भी जान लीजिये की क्या नहीं खाना। ताकि आप सही डाइट के साथ अनजाने में कोई गलती ना कर बैठे।

(1) फ़ास्ट फूड्स

95% सभी फ़ास्ट फूड्स को डीप फ्राई और बेकार तेल में बनाया जाता है। जिससे मुख्य खाधपदार्थ के सारे पोषक गुण नष्ट हो जाते है। जैसे Redcliffe Labs बताती है पिज़्ज़ा, बर्गर, नूडल्स, सैंडविच, फ्रेंच फ्राई, समोसा और प्रोसेस्ड फ़ूड ये सब बेकार है।

इन फूड्स द्वारा आपको अच्छा टेस्ट मिल सकता है, लेकिन दूसरी तरफ स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। ऐसे खाद्यपदार्थ शरीर में सरलता से पचते नहीं। साथ ही यह रोगप्रतिकारक शक्तिया कम कर के कही बिमारियों को न्योता देने का काम करते है।

(2) चीनी

चीनी एक हद तक सही है, लेकिन यदि इसकी मात्रा जरुरत से ज्यादा हो जाए तो बहुत सी बीमारिया हो सकती है। बॉडी बनाने की बात तो दूर रही, आप अच्छी सेहत भी नहीं बना पाएंगे। आजकल बहुत से खाने में हद से ज्यादा चीनी देखने मिलती है।

खास कर पैकेट फ़ूड और कोल्ड ड्रिंक्स में चीनी ज्यादा होती है। यदि आप इन्हे महीने भर भी सेवन में लेते है तो बीमारी का खतरा 60% तक बढ़ जाता है। अच्छी बॉडी बनाना चाहते है तो आज से ऐसी चीनी वाले फूड्स से दूर रहना शुरू कर दीजिये।

(3) शराब

शराब पिने से शारीरिक ऊर्जा में कमी आती है और Testosterone Production भी घट जाता है। साथ ही यह शरीर के कही आंतरिक अंगो को तेजी से नुकसान करती है। जैसे हार्ट, लिवर, किडनी और ब्रेन में खराबी करती है।

कही लोगो को अतरंगी फिल्मे देख कर शराब पीना कूल एंड स्टाइलिश लगता है। पर यकीन मानिये ऐसा करने के चक्कर में आप अपने शरीर के साथ ही नाइंसाफी कर रहे है। इसलिए शराब से दूर रहिये और अपनी बॉडी बनाने पर ध्यान दीजिये।

(4) तीखा खाना

लाखो भारतीय लोगो को तीखे स्वाद वाला खाना ज्यादा पसंद आता है। परंतु अच्छी सेहत चाहिए तो ज्यादा तीखा खाना कम करना होगा। अन्यथा इस तरह का खाना पाचन विकार सम्बंधित समस्याए खड़ी कर सकता है।

जो लोग बॉडीबिल्डिंग पर ध्यान देकर बेहतर परिणाम प्राप्त करना चाहते है। उनके लिए तीखा खाना बाधा बन सकता है। खाने को एक सामान्य तीखेपन के साथ खाना सही है। ओवर स्पाइसी खाना चटाका दे सकता है, पर स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं।

(5) कोल्ड ड्रिंक्स

आज हर जगह हर दुकान पर कोल्ड ड्रिंक्स बड़ी सरलता से मिल जाते है। जिसे पिने पर आपको 80% से ज्यादा सिर्फ चीनी ही मिलेगी। जो की सेहत या बॉडी बिल्डिंग के लिए काफी बुरा है। सोडा या कोल्ड ड्रिंक्स मसल्स को कमजोर बनाती है।

आपको लगता होगा Fruit Juice जैसे पैकेट ड्रिंक्स पीना तो फायदेमंद होगा। लेकिन इसका जवाब भी कोल्ड ड्रिंक्स की तरह ही है। ऐसे जूस में सब नकली वाले आर्टिफीसियल फ्लेवर केमिकल द्वारा बने होते है, जो फिर से सेहत के लिए बुरा ही है।

सवाल जवाब (FAQ)

निचे बॉडी बिल्डिंग के खाने से सम्बंधित जरुरी प्रश्नो के उत्तर बताये है।

(1) तेजी से बॉडी बनाने के लिए क्या खाएं?

ज्यादा से ज्यादा आप 1-2 महीने में बॉडी बनाने के तेज परिणाम देख सकते है। जिसके लिए निम्नलिखित 10 खाद्यपदार्थ आहार में लेना जरुरी है।

  • अंडे
  • चिकन
  • सोयाबीन
  • फिश
  • दूध
  • पनीर
  • ओट्स
  • पीनट बटर
  • केला
  • पराठा

(2) जल्दी बॉडी बनाने के लिए क्या करें?

सबसे पहले अपने शरीर की सही स्थिति और वजन को BMI अनुसार समझे। फिर उसी के आधार पर अपने लिए डाइट प्लान तैयार करे। साथ ही रोजाना 30 से 60 मिनट के वर्कआउट प्लान को जारी रखे। इस तरह जल्दी बॉडी बनाना संभव हो पायेगा।

(3) बॉडी बनाने में कितना समय लगता है?

सही डाइट और एक्सरसाइज के साथ आपको 1 से 2 महीने में परिणाम दिखना शुरू हो जायेगा। फिर एक मध्यम स्तर की बॉडी बनाने में 6 से 12 महीने का समय लगेगा। आगे आप 2 से 4 साल में एक प्रोफेशनल की तरह बॉडी बना सकते है।

(4) क्या बॉडी बनाने में प्रोटीन पाउडर लेना जरुरी है?

जरुरी तो नहीं है, लेकिन यदि प्रोटीन पाउडर ले तो शरीर में आसानी से प्रोटीन की कमी पूरी हो जाती है। जिससे जल्दी बॉडी बनाने में बेहतरीन परिणाम मिलते है।

आशा करता हु अब आपको पता चल गया होगा की बॉडी बनाने के लिए क्या खाना चाहिए। यदि पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।

We will be happy to hear your thoughts

Leave a reply

Mote Hone
Logo